Festive season: मिठाई निर्माताओं की जांच, कई जगह मिलीं कमियां

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में मिठाई निर्माताओं और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों तथा त्योहारों की खुशियों के बीच किसी के स्वास्थ्य से समझौता न हो। जनहित और जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए जागरूकता, जवाबदेही और निर्धारित मानकों का पालन आवश्यक है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान चांदनी चौक में निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़ी कई कमियां मिलीं। यहां से खोया और रसभरी के नमूने एकत्र किए गए। नरेला औद्योगिक परिसर स्थित मिठाई की दुकान में भी कमियां पाई गईं। यहां से बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News