श्री राम की कथा देती है प्रकृति के सम्मान की प्रेरणा: मुर्मू

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 01:28 PM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ द्वारका श्री रामलीला में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने लालकिला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला के समारोह में हिस्सा लिया। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने रावण का पुतला दहन करने से पहले भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती की। इसके बाद उन्होंने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाई। राष्ट्रपति ने दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से भगवान राम के गुणों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कथा लोगों को प्रकृति का सम्मान करने, पर्यावरण की रक्षा करने और सभी का ख्याल रखने की प्रेरणा देती है। द्वारका श्री रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के 90 फुट ऊंचे पुतले लगाए गए थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दशहरा का यह दिन केवल भगवान राम की रावण पर जीत का नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया गया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News