Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2024 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Parivartini Ekadashi: पंचांग के अनुसार आज 14 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसे जलझुलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। जो लोग भगवान विष्णु को जल्द से जल्द प्रसन्न करना चाहते हैं, उनके लिए ये दिन बहुत ही खास होता है। एकादशी के दिन श्री हरि अपने भंडार हमेशा खुले रखते हैं और जो भी व्यक्ति आज के दिन उनकी पूजा करता है उसे जीवन में कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता। एकादशी के दिन कुछ खास उपाय करने से श्री हरि स्वयं अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखने से साधक को वाजपेय यज्ञ के समान फल मिलता है। तो चलिए जानते हैं, समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज के दिन कौन से उपाय करने चाहिए-

PunjabKesari Parivartini Ekadashi
Do these measures today आज करें ये उपाय
भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्री हरि का केसर वाले दूध के साथ अभिषेक करें। ऐसा करने से जगत के पालनहार खुश होकर भक्तों का घर सुख और सौभाग्य से भर देते हैं।

धन लाभ की प्राप्ति के लिए आज के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में एक नारियल और अपनी इच्छा अनुसार बादाम आर्पित करें। ऐसा करने से साधक को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं देखनी पड़ती।

आर्थिक तंगी या कर्ज से पीछा छुड़वाना चाहते हैं तो आज के दिन पीपल के पेड़ में शक्कर मिश्रित जल चढ़ाएं और संध्या के समय पेड़ के पास दीपक जलाएं।

PunjabKesari Parivartini Ekadashi
अपने घर के भंडार को हमेशा भरे रखने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु को चांदी के कुछ सिक्के चढ़ाएं और पूजा के बाद लाल रंग के रेशमी कपड़े में उन्हें लपेटकर तिजोरी में रख दें। एकादशी के दिन किया गया उपाय बहुत ही कारगार साबित होता है।

अगर किसी व्यक्ति को विवाह में देरी का सामना करना पड़ रहा है तो भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों की माला चढ़ाएं और  पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

PunjabKesari Parivartini Ekadashi

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News