Paush Putrada Ekadashi 2025 : पौष पुत्रदा एकादशी पर राशिनुसार भोग से मिलेगा मनचाहा वरदान

punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 02:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Paush Putrada Ekadashi 2025 : पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। साल 2025 में यह पावन तिथि 30 दिसंबर को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करने से न केवल संतान की प्राप्ति होती है, बल्कि संतान के जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। भगवान विष्णु को भाव और भोग अत्यंत प्रिय हैं। यदि आप अपनी राशि के अनुसार भगवान विष्णु को भोग लगाते हैं, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना शुभ होगा।

Paush Putrada Ekadashi 2025

पौष पुत्रदा एकादशी 2025

मेष राशि 
मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु को केसर युक्त दूध या मावे की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही अनार अर्पित करना भी शुभ रहेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

 वृषभ राशि 
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस दिन आप भगवान को मिश्री और ताजे मक्खन का भोग लगाएं। सफेद रंग की मिठाई या खीर अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को भगवान विष्णु को हरे फलों और मिश्री-तुलसी का भोग लगाना चाहिए। विष्णु जी को केला चढ़ाना भी आपके लिए अत्यंत फलदायी रहेगा। इससे बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।

कर्क राशि 
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। आपको भगवान नारायण को चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि भोग में तुलसी दल जरूर डालें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और पारिवारिक कलह शांत होती है।

Paush Putrada Ekadashi 2025

सिंह राशि 
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों को भगवान को गुड़ से बनी मिठाई या लाल फल अर्पित करने चाहिए। केसरिया भात का भोग लगाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते मिश्रित फल और हरी इलायची चढ़ानी चाहिए। मुंग की दाल का हलवा भोग में चढ़ाना भी उत्तम है।

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को भगवान विष्णु को सफेद चंदन लगाकर माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा, आप ताजे नारियल का भोग भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को गुड़ और चने की दाल का भोग लगाना चाहिए। चूंकि इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए शहद अर्पित करना भी विशेष लाभकारी माना जाता है। इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

नु राशि
धनु राशि विष्णु जी की प्रिय राशियों में से एक है। आपको भगवान को पीले रंग की मिठाई, बेसन के लड्डू या चने की दाल का हलवा चढ़ाना चाहिए। पीला फल  चढ़ाना भी श्रेष्ठ है।

मकर राशि 
मकर राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों को भगवान को इलायची और सूखे मेवों का भोग लगाना चाहिए। साथ ही, श्री हरि को पीले फूल अर्पित करना न भूलें। इससे करियर की बाधाएं दूर होती हैं।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों को भगवान विष्णु को चीकू या अन्य मौसमी फल और दूध से बनी बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इससे आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे और घर में समृद्धि आएगी।

 मीन राशि 
मीन राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु को केसरिया हलवा, केसर युक्त दूध या बेसन की बर्फी का भोग लगाना चाहिए। चने की दाल और गुड़ का मिश्रण भी शुभ फल देता है।

Paush Putrada Ekadashi 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News