आज का पंचांग- 18 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 3, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 27 (श्रावण), हिजरी साल 1447, महीना सफर, तारीख 23, सूर्योदय : प्रात: 5.59 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.04 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मृगशिर (18-19 मध्य रात 2.06 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आर्द्रा, योग: हर्षण (रात 11 बजे तक) तथा तदोपरांत योग वज्र, चंद्रमा: वृष राशि पर (बाद दोपहर 2.41 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 6.25 से सायं 5.23 तक)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।
भाद्रपद कृष्ण तिथि दशमी (सायं 5.23 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी। सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा वृष में
मंगल कन्या में
बुध कर्क में
गुरु मिथुन में
शुक्र मिथुन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में