आज का पंचांग- 6 जुलाई, 2025
punjabkesari.in Sunday, Jul 06, 2025 - 06:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आषाढ़ शुक्ल तिथि एकादशी (सायं 9.16 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी।
विक्रमी सम्वत् : 2082, आषाढ़ प्रविष्टे 22, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1947, दिनांक : 15 (आषाढ़), हिजरी साल 1447, महीना मुहर्रम, तारीख 10, सूर्योदय : प्रात: 5.33 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.32 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : विशाखा (रात 10.42 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग: साध्य (रात 9.27 तक) तथा तदोपरांत योग शुभ, चंद्रमा : तुला राशि पर (सायं 4.01 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 8.08 से लेकर रात 9.16 तक)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : हरि शयनी एकादशी व्रत, श्री विष्णु शयनोत्सव, चातुर्मास्य व्रत, नियमादि प्रारंभ। मुहर्रम (मुस्लिम), अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, श्री जगजीवन राम पुण्यतिथि।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य मिथुन में
चन्द्रमा तुला में
मंगल सिंह में
बुध कर्क में
गुरु मिथुन में
शुक्र वृष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में