आज का पंचांग- 25 अप्रैल, 2026
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 07:26 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 25 अप्रैल 2026, शनिवार वैशाख शुक्ल तिथि नवमी (सायं 6.29 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी
विक्रमी सम्वत् : 2083, वैशाख प्रविष्टे 12, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 5 (वैशाख), हिजरी साल 1447, महीना जिल्काद, तारीख 7, सूर्योदय: प्रात: 5.53 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.59 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : आश्लेषा (रात 8.05 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग: गण्ड (रात 11.43 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा: कर्क राशि पर (रात 8.05 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, रात 8.05 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : जानकी (सीता) जयन्ती।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मेष में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल मीन में
बुध मीन में
गुरु मिथुन में
शुक्र वृष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

