आज का पंचांग- 27 अप्रैल, 2026

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 07:16 AM (IST)

Aaj ka Panchang 27th april 2026 आज का पंचांग 27 अप्रैल 2026: 27 अप्रैल 2026, सोमवार वैशाख शुक्ल तिथि एकादशी (सायं 6.17 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी

विक्रमी सम्वत् : 2083, वैशाख प्रविष्टे 14, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 7 (वैशाख), हिजरी साल 1447, महीना जिल्काद, तारीख 9, सूर्योदय: प्रात: 5.51 बजे, सूर्यास्त: सायं सात बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी (रात 9.19 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी, योग: ध्रुव (रात 9.36 तक) तथा तदोपरांत योग व्याघात, चंद्रमा: सिंह राशि पर (27-28 मध्य रात 3.36 तक) तथा तदोपरांत कन्या राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 6.13 से लेकर सायं 6.17 तक)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल :  प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : मोहिनी एकादशी व्रत। 

PunjabKesari Aaj ka Panchang

मोहिनी एकादशी: भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को मोहिनी एकादशी का पावन व्रत है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। 27 अप्रैल को एकादशी तिथि शाम 6:17 तक रहेगी। इसके अगले दिन, यानी 28 अप्रैल (मंगलवार) को द्वादशी तिथि है, जिस दिन मोहिनी एकादशी व्रत का पारण (व्रत खोलना) किया जाएगा।

PunjabKesari Aaj ka Panchang

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मेष में
चन्द्रमा सिंह में 
मंगल मीन में
बुध मीन  में
गुरु मिथुन में
शुक्र वृष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

PunjabKesari Aaj ka Panchang

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News