आज का पंचांग- 22 अप्रैल, 2026

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 07:26 AM (IST)

Aaj Ka Panchang: आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 10:50 तक रहेगी तत्पश्चात सप्तमी तिथि शुरू होगी। पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार विक्रमी सम्वत् 2083 और राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948 है। आज का सूर्योदय सुबह 5:56 बजे और सूर्यास्त शाम 6:57 बजे होगा।

Aaj Ka Panchang

नक्षत्र और योग
आज आर्द्रा नक्षत्र रात 10:13 बजे तक रहेगा, जिसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा। आर्द्रा नक्षत्र अक्सर बदलाव और शुद्धि का प्रतीक है, जबकि पुनर्वसु खुशहाली और वापसी का संकेत देता है। प्रात: 9:09 बजे तक 'अतिगंड' नामक एक कठिन योग रहेगा, लेकिन उसके बाद 'सुकर्मा' योग शुरू हो जाएगा। सुकर्मा योग को अच्छे और पुण्य के काम करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

ग्रहों की चाल और सितारों की स्थिति
सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे।
चंद्रमा और गुरु दोनों मिथुन राशि में एक साथ हैं, जो बुद्धि और ज्ञान का संकेत देते हैं।
मंगल, बुध और शनि तीनों ग्रह मीन राशि में एक साथ स्थित हैं।
शुक्र अपनी राशि वृष में हैं।
राहू कुंभ में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं।

राहूकाल और दिशा शूल
पंचांग के अनुसार, राहूकाल के दौरान नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए। राहू काल दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। 

दिशा शूल की बात करें तो उत्तर और वायव्य (North-West) दिशा में यात्रा करना वर्जित है।

श्री रामानुजाचार्य जयंतीः आज पढ़ें इनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें - shri ramanujacharya  jayanti-mobile

पर्व और त्यौहार
रामानुजाचार्य जयन्ती:
श्री रामानुजाचार्य ने भक्ति मार्ग का प्रचार करने के लिए सम्पूर्ण भारत की यात्रा की। इन्होंने भक्ति मार्ग के समर्थन में गीता और ब्रह्मसूत्र पर भाष्य लिखा। वेदांत सूत्रों पर इनका भाष्य ‘श्री भाष्य’ के नाम से प्रसिद्ध है। इनके द्वारा चलाए गए सम्प्रदाय का नाम भी ‘श्री सम्प्रदाय’ है। इस सम्प्रदाय की आद्यप्रवर्तिका श्री महालक्ष्मी जी मानी जाती हैं।

विश्व भू दिवस (World Earth Day): 22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस ने आधुनिक पर्यावरण आंदोलन की शुरुआत को चिन्हित किया। लगभग 20 लाख अमेरिकी लोगों ने एक स्वस्थ, स्थायी पर्यावरण के लक्ष्य के साथ भाग लिया। हजारों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने पर्यावरण के दूषण के विरुद्ध प्रदर्शनों का आयोजन किया। पृथ्वी दिवस अमेरिका और दुनिया में लोकप्रिय साबित हुआ। 

PunjabKesari Aaj Ka Panchang

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News