Padmini Ekadashi 2023: पद्मिनी एकादशी पर 3 साल बाद बना विशेष योग, आप भी उठाएं लाभ

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Padmini Ekadashi: पंचांग के मुताबिक कल 29 जुलाई को पद्मिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। ये दिन बहुत ही खास है क्योंकि पद्मिनी एकादशी 3 साल में एक बार अधिक मास में मनाई जाती है। मान्यता है इस व्रत को रखने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद तो मिलता ही है और इसी के साथ अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं इस खास दिन पर ब्रह्म योग का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे में जो व्यक्ति राशि के अनुसार उपाय करते हैं, उन पर श्री हरि अपनी खूब कृपा बरसाते हैं। तो आइए जानते हैं, किस राशि के जातक को कौन से उपाय करने चाहिए।

PunjabKesari Padmini Ekadashi

Do these measures according to the zodiac sign राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि- आर्थिक और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए पद्मिनी एकादशी के दिन नारायण कवच का पाठ करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और मन भी शांत रहता है।

वृषभ राशि - अगर शादीशुदा जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो दोनों पति-पत्नी मिलकर केले के पेड़ की 7 परिक्रमा करें और पेड़ की जड़ में हल्दी मिश्रित पानी चढ़ाएं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों को पूजा के समय भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

कर्क राशि - पद्मिनी एकादशी के दिन कर्क राशि के जातक दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें और बाद में विधि-विधान से इसकी पूजा करने के बाद तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से कभी भी धन की कमी नहीं देखनी पड़ती।

सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करना चाहिए। दान करने से व्यक्ति को  जीवन की तमाम समस्याओं से निकलने में मदद मिलती है।

कन्या राशि - कन्या राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अगर तरक्की पाना चाहते हैं तो आज के दिन निस्वार्थ भाव से अनाथालय में गरीब बच्चों को फल और वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से जीवन की राहें आसान होती हैं।

PunjabKesari Padmini Ekadashi

तुला राशि - पितृ दोष को दूर करने के लिए तुला राशि के जातक पद्मिनी एकादशी पर गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।

वृश्चिक राशि - संतान की उन्नति के लिए पद्मिनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार को तुलसी की माला अर्पित करें और इस मंत्र का 108 बार उच्चारण करें। मंत्र: ॐ अच्युताय नमः

धनु राशि - कानूनी काम से परेशान हैं या फिर विरोधियों से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो श्री हरि को 11 हल्दी की गांठ चढ़ाएं। 10 गांठ उनके समीप छोड़कर। 1 गांठ अपने घर ले आएं। किसी भी काम को करने से पहले चढ़ाई गई हल्दी की एक गांठ साथ लेकर जाएं। हर बिगड़ा काम बनेगा।

मकर राशि - धन और वैभव की प्राप्ति के लिए आज के दिन सुबह और शाम विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि - जल्द से जल्द अगर नौकरी पाना चाहते हैं तो पद्मिनी एकादशी के दिन सुबह और शाम विष्णु सहस्त्रनामों का पाठ करें।

मीन राशि - अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए मीन राशि के जातक भगवान नारायण को वैजयंती का फूल चढ़ाएं।

PunjabKesari Padmini Ekadashi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News