One World One Family World Cultural Festival 2025: सत्य साई बाबा जन्म शताब्दी पर 100 देशों ने दिखाई एकता, सबसे लंबे सांस्कृतिक महोत्सव का किया गया आयोजन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 07:43 AM (IST)

सत्य साई ग्राम (मुद्देनहल्ली) (एजैंसी): भगवान श्री सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी पर मुद्देनहल्ली स्थित सत्य साई ग्राम भक्ति, एकता और सेवा की भावना से सराबोर हो उठा। उनके सम्मान में वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन ने 16 अगस्त से 23 नवम्बर तक विश्व का सबसे दीर्घ और भव्य “वन वर्ल्ड वन फैमिली विश्व सांस्कृतिक महोत्सव 2025” आयोजित किया, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे लंबे सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मान्यता दी है।

 यह महोत्सव 100 देशों की भागीदारी के साथ कला, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत संगम बना। समाजसेवा में योगदान देने वाले 100 मानवतावादियों, 140 कॉर्पोरेट संस्थानों और कई अंतरराष्ट्रीय चिंतकों को सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान बाबा के “सबसे प्रेम, सबकी सेवा” संदेश को आगे बढ़ाने के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण प्रयास शुरू किए गए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News