October Horoscope: किन राशियों पर बरसेगी खुशियों की बारिश, अक्टूबर में खुलेगा इन भाग्य का खजाना

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 10:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2025 rashifal: अक्टूबर महीने में कुछ राशियों का भाग्य बदलने वाला है और इन राशियों के हाथ में खुशियों का जैकपॉट लगने वाला है अब यह भी कह सकते हैं कि भाग्य का खजाना इन राशियों के हाथ में आने वाला है क्योंकि अक्टूबर महीने में कई बड़े ग्रहण का राशि परिवर्तन हो रहा है और कई ग्रह अपना नक्षत्र बदलकर अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। एक तरह से अक्टूबर महीना साल 2025 का ज्योतिष की दृष्टि से सबसे बेहतरीन और सबसे महत्वपूर्ण महीना साबित होने वाला है। कई राशियों पर खुशियों और उपलब्धियों की बारिश भी होगी।

PunjabKesari October Horoscope

इस महीने शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और वह 3 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। इस महीने 18 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च कर्क राशि में आएंगे। इसी महीने 9 अक्टूबर को शुक्र ग्रह अपनी नीच कन्या राशि में आकर नीच भंग राजयोग बनाएंगे। 3 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में आ जाएंगे और 24 अक्टूबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में आएंगे।17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में आ जाएंगे और बुद्ध के साथ मिलकर बुध आदित्य राजयोग बनाएंगे। 28 अक्टूबर को मंगल ग्रह अपनी ही वृश्चिक राशि में आ जाएंगे। इसके अलावा कई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। कुल मिलाकर अक्टूबर का महीना ग्रहों की हलचल से गुलजार रहने वाला है।

PunjabKesari October Horoscope

अब जिन राशियों के हाथ में खुशियों का जैकपॉट लगेगा। भाग्य का खजाना खुलेगा, उनका जिक्र में यहां करते हैं।

अक्टूबर महीने में ग्रहों की चाल से जिन राशियों का भाग्य बदलने वाला है, उनमें पहले भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों के कई अटके हुए काम रॉकेट के रफ्तार से आगे बढ़ते चले जाएंगे। अगर कोई कर्ज के बोझ से आप दबे हैं तो कर्ज मुक्ति का रास्ता भी निकलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इनकम के नए साधन बनेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे और आपकी लव लाइफ भी बेहतर होती चली जाएगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है और कर्क राशि में अक्टूबर महीने में देवगुरु बृहस्पति गोचर करेंगे और यह उनकी अपनी उच्च राशि भी है इसलिए कर्क राशि वालों के हाथ में एक तरह से भाग्य का खजाना लगने वाला है। आपका संघर्ष रंग लाएगा। प्रमोशन के रास्ते बनेंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है और सिंह राशि पर कई ग्रहों की कृपा बरसने वाली है। हालांकि शनि की ढैया भी सिंह राशि पर चल रही है लेकिन आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है या नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अगर आप बिजनेस करते हैं तो को बड़ी डील फाइनल हो सकती है या पुराने क्लाइंट आपके पास लौट सकते हैं। अगर कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट कर रखी है तो उसका भी आपको इस महीने जबरदस्त लाभ हो सकता है।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और तुला राशि वालों के लिए एक साथ कई ग्रह मेहरबान रहने वाले हैं। आप संभव दिखने वाले कार्य अभी इस महीने संभव कर दिखाएंगे। इस साल आपने अब तक जो मेहनत की है। उसका पूरा फल लाभ आपको अक्टूबर महीने में मिलने वाला है। आपका सोशल स्टेटस भी बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी में भी आपको राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी सुलझ जाएगा। प्रेम और रोमांस में आपको अच्छे मौके मिलेंगे और आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। इनकम का कोई नया साधन भी बनेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी।

पांचवी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरीन नतीजे देखने को मिलेंगे।करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने का भी आपको मौका मिलेगा और आपकी प्रतिभा का डंका भी बजेगा।बुजुर्गों का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। लव लाइफ में बेहतरी होगी। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।नया घर भी खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। विदेश जाने की अगर आप कोशिशें कर रहे हैं तो इस महीने आपको गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि वालों के लिए तो यह महीना खुशियों का पैगाम लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी इन्वेस्टमेंट से भी आपको काफी लाभ हो सकता है और सबसे बड़ी बात यह है कि आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप अपने आप को बहुत कॉन्फिडेंट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके विरोधी चारों खाने चित्त होंगे।

 गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari October Horoscope


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News