October 2023 Cancer Horoscope: कर्क राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कि कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? दूसरे भाव में बुध का गोचर है और ये शुभ गोचर में हैं। तीसरे भाव में मंगल और सूर्य शुभ गोचर में हैं। केतु चौथे भाव में शुभ गोचर में नहीं होते। शनि अष्टम में हैं, इसका मतलब आपके ऊपर शनि की ढैया चल रही है। गुरु, राहु और चंद्रमा दसवें भाव में हैं। शुक्र राशि परिवर्तन करके दूसरे भाव में चले जाएंगे। ये धन भाव में आ जाएंगे और बढ़िया फल करेंगे। मंगल चौथे भाव में आ जाएंगे और ये गोचर शुभ नहीं रहेगा।

Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: राहु दसवें भाव में हैं और ये जिस भाव में होते हैं, उसमें वृद्धि करते हैं। ये गुरु के साथ हैं और गुरु आपकी कुंडली में भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसका मतलब कर्म को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। शनि कर्म स्थान और धन भाव को देख रहे हैं तो पैसे से जुड़े काम थोड़े स्लो होंगे। मनी का फ्लो बना रहेगा। गुरु की एक दृष्टि छठे भाव के ऊपर पड़ रही है। कारोबार और पैसे से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: मैरिज सप्तम भाव से देखी जाती है। सप्तम भाव के स्वामी आपकी कुंडली में शनि बनते हैं। ये अपने से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। सप्तम को मंगल देख रहे हैं। पार्टनशिप में काम कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। साथी की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। मंगल झगड़ा करवाने वाले ग्रह हैं। पार्टनर के साथ मन-मुटाव भी हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। सिंगल के समय फिलहाल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं है। उन्हें थोड़ा सा इन्तजार करना पड़ सकता है।

Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव का स्वामी गुरु है। छठे भाव को राहु देख रहे हैं। इस भाव का स्वामी अपने से पंचम में चला गया है। सेहत को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। मानसिक स्थिति थोड़ी सी डिस्टर्ब हो सकती है। मां की सेहत को लेकर कोई चिंता हो सकती है। खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें, वैसे ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिए समय ठीक-ठाक है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

उपाय- हल्के रंग के कपड़े पहनें। सोमवार के दिन सफेद रंग की चीज का दान करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News