October 2023 Pisces Horoscope: मीन राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल
punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2023 - 08:15 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? कुंडली में शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसका मतलब आप शनि की साढ़ेसाती की पहली ढैया से गुजर रहे हैं। मीन राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का असर बहुत कम होता है। चंद्रमा, गुरु और राहु दूसरे स्थान में हैं। गुरु शुभ गोचर में हैं, राहु शुभ गोचर में नहीं हैं। दूसरे भाव का राहु शुभ गोचर में नहीं होता। शुक्र पंचम में शुभ गोचर में हैं। बुध छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। मंगल और सूर्य शुभ गोचर में नहीं हैं। केतु अष्टम भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। शनि बारहवें भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। शुक्र अपना राशि परिवर्तन करेंगे और छठे भाव में अशुभ गोचर में आ जाएंगे। चंद्रमा से सप्तम का बुध का गोचर बढ़िया नहीं होता। मंगल राशि परिवर्तन कर के अष्टम भाव में आ जाएंगे।
Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु आपकी कुंडली में कर्म स्थान के स्वामी हैं। गुरु जाकर अपने से पंचम भाव में बैठ गए हैं। गुरु की दृष्टि पड़ती है, अपने ही नौवें भाव के ऊपर। काम के लिहाज से बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं, उन्हें भी नौकरी मिल सकती है। शनि अपनी ही मूल त्रिकोण राशि में चले गए हैं बारहवें भाव में। इसके ऊपर शुक्र की दृष्टि है। पैसे का फ्लो चलता रहेगा। गुरु धन भाव में हैं, इस वजह से कोई दिक्कत नहीं आएगी। अचानक से कुछ खर्चें देखने को मिल सकते हैं।
Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से रिलेशनशिप देखा जाता है। इस भाव के स्वामी बुध अपनी ही राशि में आ गए हैं। ये गोचर में शुभ नहीं है लेकिन भाव को मजबूत कर देंगे। शादीशुदा जीवन में कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन कुटुंब वाला भाव पाप ग्रह के प्रभाव में आ गया है। महिलाओं को थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल के लिए समय फिलहाल ठीक नहीं है। पंचम भाव के ऊपर किसी भी ग्रह की दृष्टि नहीं जा रही।
Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव का स्वामी सूर्य बनता है। सूर्य अष्टम भाव में आ गए हैं और लग्न को देख रहे हैं। सेहत को लेकर थोड़ी-बहुत समस्या रह सकती है। बदलते मौसम का असर सेहत पर हो सकता है। अष्टम भाव दुर्घटना का भाव है इसलिए ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।
Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए बुध राशि को देख रहे हैं। स्टडी में काफी मन लगा रहेगा। शनि के इस मंत्र का जाप करें :
ॐ शं शनैश्चराय नमः।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728