October 2023 Leo Horoscope: सिंह राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कि सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ?  बुध आपकी कुंडली में लग्न में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं होता। सूर्य और मंगल दूसरे भाव में हैं और ये भी शुभ गोचर में नहीं है। केतु तीसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। शनि का सप्तम का गोचर शुभ नहीं होता। गुरु, राहु और चंद्रमा नौवें भाव में हैं। राहु का गोचर अच्छा नहीं है लेकिन गुरु का गोचर अच्छा है। शुक्र का गोचर बारहवें भाव में अच्छा होता है। बुध राशि परिवर्तन करके दूसरे भाव में आ जाएंगे। शुक्र भी लग्न में गोचर करना शुरू कर देंगे और शुभ गोचर में आ जाएंगे।

Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: 3 अक्टूबर को मंगल का गोचर होगा और 17 अक्टूबर को सूर्य का गोचर होगा। 9 में से 6 ग्रह शुभ गोचर में आ जाएंगे। मंगल आपकी कुंडली में भाग्य स्थान के स्वामी हैं। मंगल कर्क राशि के लिए योगा कारक ग्रह भी होते हैं। मनी के फ्लो को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गुरु की दृष्टि भी राशि के स्वामी के ऊपर रहेगी। कारोबार और आय के मामले में कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप का भाव सप्तम होता है। शनि की स्थिति इस भाव को मजबूत करती है। इस भाव के ऊपर केतु की दृष्टि है। मैरिज का कारक ग्रह शुक्र है और यह सप्तम को देख रहा है। शादीशुदा जीवन में कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। सिंह राशि के जातकों के लिए आपसी तालमेल वाला महीना रहेगा। सिंगल काफी फायदे में रहेंगे, कोई पार्टनर मिल सकता है। अगर किसी के साथ मंगनी हुई है तो उनके लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।  

Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: सूर्य शुभ गोचर में चला गया है। हल्का बुखार वाला शरीर रहेगा। कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। छठे भाव के ऊपर पाप प्रभाव ज्यादा नहीं है। ये सिर्फ मंगल के प्रभाव में है।

Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिए बुध चूंकि शुभ गोचर में हैं। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए समय काफी बढ़िया रहेगा। एजुकेशन के लिहाज से समय काफी सही रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News