इन 3 मूलांक की महिलाओं का टूटता है बार-बार दिल, जानें क्या कहता है Numerology ?
punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 12:57 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Numerology for Women: अंक ज्योतिष वह प्राचीन विद्या है जो अंकों के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और प्रेम संबंधों के रहस्य खोलती है। मूलांक आपके व्यक्तित्व की मूल धुरी होता है। यह देखा गया है कि कुछ मूलांक की महिलाएं स्वभाव से इतनी भावुक, उदार और समर्पित होती हैं कि वे अक्सर गलत लोगों पर भरोसा कर लेती हैं, जिसके कारण उन्हें प्रेम संबंधों में बार-बार धोखे या भावनात्मक आघात का सामना करना पड़ता है।

मूलांक 3
मूलांक 3 की महिलाएं ज्ञान, नैतिकता और निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक होती हैं। इनका स्वभाव गुरु जैसा होता है, ये दूसरों को सही राह दिखाना, मार्गदर्शन करना और अपने रिश्ते को एक उच्च नैतिक स्तर पर बनाए रखना चाहती हैं। ये प्रेम में भी आदर्शवाद की तलाश करती हैं। जब इनका साथी इनके उच्च नैतिक मूल्यों और अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता, तो इन्हें गहरा आघात लगता है। इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति है इसलिए इनमें एक स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता होती है। कई बार ये अपने पार्टनर को उपदेश देने लगती हैं या उन्हें बदलने की कोशिश करती हैं। इससे पार्टनर को बंधा हुआ महसूस होता है और रिश्ता टूट जाता है।
मूलांक 7
मूलांक 7 की महिलाएं गहरी, रहस्यमय और अत्यधिक भावुक होती हैं। इनका स्वभाव अंतर्मुखी होता है और ये रिश्ते को ऊपरी स्तर पर नहीं, बल्कि आत्मा के स्तर पर महसूस करना चाहती हैं। इनका स्वामी ग्रह केतु है, जिसके कारण ये दिमाग के बजाय दिल से सोचती हैं। ये इतनी भावुक होती हैं कि सामने वाले की बातों पर जल्दी विश्वास कर लेती हैं और उनके इरादों की गहराई को नहीं भांप पाती हैं। ये खुद को परिस्थितियों के अनुरूप ढाल लेती हैं लेकिन अक्सर अपने विचारों और भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं कर पातीं। इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर इन्हें पूरी तरह समझ नहीं पा रहा है, जिससे ये रिश्ते में भी अकेलापन महसूस करती हैं।

मूलांक 9
मूलांक 9 की महिलाएं साहसी, निस्वार्थ और अत्यंत देखभाल करने वाली होती हैं। ये मानवतावादी होती हैं और इनका प्रेम यूनिवर्सल होता है। ये अपने पार्टनर के लिए कुछ भी कर गुजरने का दम रखती हैं। ये अपने पार्टनर की परवाह खुद से भी ज्यादा करती हैं। ये हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखती हैं और उन्हें हमेशा प्राथमिकता देती हैं। यह आदत कई बार पार्टनर को अत्यधिक लाड़-प्यार या दबाब जैसा महसूस कराती है, जिससे वे रिश्ते से दूर भागने लगते हैं। मूलांक 9 की महिलाएं अक्सर रिश्ते में आत्म-बलिदान की मुद्रा में रहती हैं। ये बिना किसी शर्त के प्रेम करती हैं और अपने दुःख को छिपाकर पार्टनर की खुशी को पहले रखती हैं।

