November 2023 Leo Horoscope: सिंह राशि के लिए नवंबर महीने का राशिफल

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

November 2023 Leo Horoscope: आज बात करेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा। शुक्र राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ है। केतु दूसरे भाव के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। सूर्य, मंगल और बुध तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि सप्तम में हैं और ये गोचर शुभ नहीं होता। राहु अष्टम में है और शुभ गोचर में नहीं हैं। चन्द्रमा ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में है। शुक्र दूसरे भाव में आ जाएंगे और ये गोचर शुभ नहीं रहेगा। बुध 6 नवंबर को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। बुध चौथे भाव में आ जाएंगे और ये शुभ गोचर हो जाएगा। 16 नवंबर को 2 ग्रह गोचर करेंगे। सूर्य और मंगल चौथे भाव में आ जाएंगे। ये गोचर अशुभ हो जाएगा।

Position of karma and income place in the month of November नवंबर माह में कर्म और आय स्थान की स्थिति: दशम भाव के ऊपर पाप प्रभाव की दृष्टि है। कर्म स्थान के ऊपर केतु, मंगल और सूर्य तीन पाप ग्रह दृष्टि दे रहे हैं। इनकम के लिहाज से गुरु भाग्य स्थान में है। गुरु की दृष्टि चन्द्रमा के ऊपर रहेगी इस वजह से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। गुरु बुध को देखेंगे। बुध आपकी कुंडली में आय भाव के स्वामी हैं। आय के लिहाज से नवंबर का महीना काफी शुभ रहने वाला है। कर्म और आय को लेकर जो दिक्कत चल रही थी वो दूर हो जाएगी।

Relationship status in the month of November नवंबर माह में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से शादी देखी जाती है। शनि जिस भाव को देखते हैं उसे मजबूत बना देते हैं। 16 नवंबर के बाद मंगल की दृष्टि शनि वाले भाव के ऊपर पड़ेगी, गुस्सा थोड़ा सा नियंत्रण में रखें। वाणी वाले भाव में केतु का गोचर चल रहा है। इसके अलावा कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गुरु की नौवीं दृष्टि इस भाव के ऊपर पड़ रही है जहां पर गुरु की अपनी राशि है।

Health condition in the month of November नवंबर माह में सेहत की स्थिति: मां की सेहत की चिंता सताएगी। 5 पाप प्रभाव वाले ग्रह चौथे भाव को दृष्टि दे रहे हैं। अगर प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा ध्यान से काम करें। सेहत सही रहेगी लेकिन पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। राहु की दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर है।

Status of education in the month of November नवंबर माह में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय काफी बढ़िया है। गुरु पंचम भाव को देख रहे हैं। गुरु की दृष्टि चन्द्रमा के ऊपर भी रहेगी। निश्चित तौर पर छात्रों के लिए समय बढ़िया रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-11505827989572

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News