शास्त्रों से जानें पत्नी के जीवन में क्या होती है पति की अहमियत?

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 04:04 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शास्त्र नारी के विषय में हमारी परम्परा कहती है नारी को पूजनीय ही नहीं अपितु लक्ष्मी का रूप मानने का संदेश देती है। इस विषय में मनु स्मृति कहती है :-

यत्र नार्यास्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:।

जिस परिवार में स्त्रियों का सम्मान होता है, वह घर स्वर्ग के समान बन जाता है, वहां देवता निवास करते हैं। महर्षि वेदव्यास ने स्त्रियों के लिए मन, वचन और कर्म से पति सेवा की हो सब कुछ माना है। नारी के लिए किसी गुरु की आवश्यकता नहीं, पति ही उसका गुरु होता है।

जहां विश्व की अन्य सभ्यताओ में नारी को विलासिता की वस्तु माना है, वहां भारत में नारी की गरिमा के दर्शन होते हैं। पहली शिक्षा-‘मातृदेवो भव’ से प्रारंभ होती है। नारी को मातृ शक्ति के रूप में पूजा गया है। ‘त्वमेव माता च पिता त्वमेव’ आदि हिन्दू धर्म की सभी प्रार्थनाओं में माता का स्थान पिता से भी आगे हैं। मातृदेवो भव के बाद ही अतिथि देवो भवन का आदेश आता है।

जूते पहनकर भोजन करना निषिद्ध क्यों
जूते एक ऐसी वस्तु है जो अपवित्र और कीटाणु से भरे पदार्थों तक चली जाती है। हमारी परम्परा में भोजन करना अत्यंत पवित्र कर्म है। कहावत है ‘पहनो जग भाया, खाओ मन भाया’ जैसा कि भाव से ही स्पष्ट है वस्त्र सभी को दिखने चाहिए क्योंकि वह समय के अनुसार होते हैं और भोजन आपके मन के अनुसार होता है। वह एकांत में पवित्र स्थान पर बैठ कर ही करना चाहिए। भोजन करते समय पवित्रता आवश्यक है-जैसे हाथ धोना, कुल्ला करना, ये सब शुद्धिकरण हैं। जूते अपवित्र होते हैं, इसलिए उनका भोजन के समय क्या काम?

बिल्ली का मार्ग काटना अशुभ
बिल्ली छींक गई। बिल्ली रास्ता काट गई। बिल्ली दिख गई। बिल्ली मुंह मार गई। ये सब अशुभ, अप्रिय कार्य होने के सूचक हैं। आप इन्हें पूर्व, संकेत की श्रेणी में भी रख सकते हैं। बिल्ली और कुत्ते की आदत में अंतर होता है। कुत्ता सोचता है कि स्वामी का कुछ बचे तो मैं खाऊं और बिल्ली सोचती है स्वामी की आंख हटे तो मैं खाऊं। यही अंतर कुत्ते को स्वामी भक्त और बिल्ली को धूर्त, चालाक की श्रेणी में रखता है। हमारी परम्परा में धूर्त सदैव से ङ्क्षनदा और धिक्कार का पात्र रहा है। इसी कारण बिल्ली को अशुभ माना गया है। वैसे भी बिल्ली को शैतान की खाला (मौसी) कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News