Nirankari Sant Samagam: 57 वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 26 जनवरी से

punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2024 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (इंट): महाराष्ट्र के 57वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता की छत्रछाया में 26, 27 एवं 28 जनवरी को पतंजलि फूड फैक्ट्री के पास, मिहान, सुमठाणा व नागपुर के विशाल मैदानों में आयोजित किया जा रहा है। निरंकारी मंडल के प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ ने कहा है कि मानव जीवन को अंतर्मन के सुकून से भरपूर करते हुए संसार में अमन शांति का कल्याणकारी संदेश जन मानस तक पहुंचाना ही इस संत समागम का मुख्य उद्देश्य है।

निरंकारी मंडल के प्रचार-प्रसार के इंचार्ज मोहन छाबड़ा ने कहा है कि इस तरह के समागमों का आयोजन सत्गुरु के दिव्य दृष्टीकोन के अनुसार मानव को मानव के साथ जोड़ने के लिए होता है मनुष्य जब ईश्वर के साथ अपना नाता जोड़ता है तो सहज ही में वह सभी प्रकार के भेदभावों से ऊपर उठकर विश्वबंधुत्व के सूत्र में बंध जाता है। 

यह समागम एक ऐसा अवसर है जहां आकर हर मनुष्य ब्रह्मानुभूती से आत्मानुभूती प्राप्त करते हुए अपना रुतबा ऊंचा बना सकता है तथा स्वयं सुंदर जीवन जी कर धरती के लिए एक वरदान बन सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News