New Delhi: रथ पर सवार कृष्ण-अर्जुन की प्रतिमा बढ़ाती है दिल्ली की खूबसूरती

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 10:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

New Delhi:  नई दिल्ली में चार घोड़ों वाले रथ पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की यह अनुपम कलाकृति देखकर गीता संदेश की छवि का स्मरण स्वत: ही हो जाता है। रणभूमि में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान की महत्ता का संचार भी इस कृति से हो रहा है। धौलपुर स्टोन से बनी 17&5&9 फुट की इस मूर्ति में चार घोड़े और दो मूर्तियां श्रीकृष्ण व अर्जुन की हैं।

इस रथ को मूल रूप से जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले स्थापित करने की योजना थी। हालांकि, इसकी स्थापना के दौरान उपराज्यपाल ने देखा कि मूल मूर्ति में घोड़े अनुपातहीन रूप से छोटे थे। इसके बाद मूर्ति को फिर से बनाया और स्थापित किया गया। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसी कई और सुंदर कलाकृतियां और मूर्तियां लगाई जाएंगी।

सजाया जा रहा नई दिल्ली क्षेत्र
एन.डी.एम.सी. अपने क्षेत्र के व्यस्त चौराहों के पुन: विकास और नए सिरे से भूनिर्माण करने तथा वहां कई मूर्तियां, फव्वारे और पैदल पथ बनाने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में राजधानी के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सरदार पटेल मार्ग और साइमन बोलिवर मार्ग के जंक्शन पर अब पार्थसारथी श्रीकृष्ण और अर्जुन का भव्य और श्रमसाध्य नक्काशीदार घोड़ा-चालित रथ सुशोभित किया गया है।

श्रीकृष्ण व अर्जुन का यह रथ लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जब से यह रथ सुशोभित हुआ है, लोगों की चहलकदमी यहां बढ़ गई है और लोग कुछ समय यहां का मनोरम दृश्य देखकर कलाकृति की प्रशंसा करते नहीं थक रहे।

यही नहीं, श्रीकृष्ण व अर्जुन का यह रथ कुरुक्षेत्र की याद दिला रहा है। कुरुक्षेत्र में इसी तरह की मूर्ति पहले से ही सुशोभित है। नई दिल्ली में यह रथ युवाओं के लिए सैल्फी प्वाईंट भी बन गया है।

बता दें कि इस मूर्ति को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पिछले साल राजस्थान के दौसा की अपनी यात्रा के दौरान चुना था। आर.एम.एल. चौराहे पर लग रही हैं सफेद हाथियों की मनमोहक मूर्तियां आर.एम.एल. चौराहे पर बने गोल चक्कर प्वाईंट पर पांच अलग-अलग हाथी की मूर्तियां लगाई जा रही है, जिन्हें एक परिवार के रूप में दर्शाया जाएगा। इसमें 1.5 मीटर ऊंचे कम ऊंचाई वाले गीजर फव्वारों की एक शृंखला भी होगी। गोल चक्कर तालकटोरा गार्डन के पास बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, शेख मुजीबुर्रहमान रोड, नॉर्थ एवेन्यू और तालकटोरा रोड के चौराहे पर स्थित है।

रंगीन गीजर फव्वारे  भी स्थापित
22 फुट व्यास के एक प्लेटफार्म पर स्थापित, यह आकर्षक मूॢत 60 फुट में फैले 25 नोजल वाले रंगीन गीजर फव्वारों से घिरी हुई है। 6 फुट तक पहुंचने वाले, 8 रंगों में ये फव्वारे शाम को राहगीरों को एक सुखद अनुभव प्रदान करते हैं। रथ के चारों ओर पौधारोपण किया गया है।               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News