Navratri Day 7: मां कालरात्रि की पूजा से दूर करें भूत-प्रेत-आत्मा का डर

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

7th day of Navratri 2023: हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले नवरात्र की शुरुआत इस साल 15 अक्टूबर से हुई थी। साथ ही इसका समापन 23 अक्टूबर को हो रहा है। नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि के सातवें दिन माता कालिका की पूजा की जाती है।

PunjabKesari Navratri Day

Such is the form of Maa Kalratri ऐसा है मां कालरात्रि का स्वरूप
मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं इसलिए इनका नाम कालरात्रि है। मां को कालरात्रि इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनका रंग काला है। इनके तीन नेत्र हैं। मां कालरात्रि की 4 भुजाएं होती हैं। मां के हाथ में खड्ग और कांटा है। मां कालरात्रि की सवारी गर्धव यानि गधा है। मां का स्वरूप आक्रामक और भयभीत करने वाला है। धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना करने से भूत, प्रेत या बुरी शक्ति का भय जीवन में कभी नहीं सताता है। कहते हैं कि मां दुर्गा ने असुरों के राजा रक्तबीज का संहार करने के लिए ही ये रूप धारण किया था।

लव राशिफल 21 अक्टूबर - जब तक जहान में सुबह शाम है तब तक मेरे नाम तू

Tarot Card Rashifal (21st october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 21 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Importance of worshiping Maa Kalratri मां कालरात्रि की पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। तंत्र-मंत्र के साधक मां कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा करते हैं। वहीं मां काली की आराधना करने से व्यक्ति भयमुक्त हो जाता है। साथ ही यह भी माना गया है कि मां काली अपने भक्तों की अकाल मृत्यु से रक्षा करती हैं।

Maa Kalratri Puja Vidhi मां कालरात्रि पूजा विधि
नवरात्र की सप्तमी तिथि की पूजा नवरात्र अन्य दिनों की तरह ही कर सकते हैं लेकिन मां काली की उपासना करने के लिए सबसे उपयुक्त समय मध्य रात्रि का माना गया है। ऐसे में सर्वप्रथम पूजा स्थान की अच्छे से साफ-सफाई करने के बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां कालरात्रि की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पूजा के दौरान मां कालिका को रातरानी के फूल चढ़ाएं। भोग के रूप में गुड़ अर्पित करें। इसके बाद कपूर या दीपक से माता की आरती उतारें। इसके बाद मां कालरात्रि के मंत्रों का लाल चंदन की माला से जाप करें।

PunjabKesari Navratri Day

Offer this to Maa Kalratri मां कालरात्रि को लगाएं ये भोग
मां को खुश करने के लिए गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें क्योंकि मां को गुड़ बहुत पसंद है।

Maa Kalratri Mantra मां कालरात्रि मंत्र
ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम: .
ॐ कालरात्र्यै नम:
ॐ फट् शत्रून साघय घातय ॐ
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिन्यै महामायायै स्वाहा।

Navratri Day 7: मां कालरात्रि की पूजा से दूर करें भूत-प्रेत-आत्मा का डर

Shardiya Navratri Ashtami: महाष्टमी पर हवन करने के इच्छुक, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Mata Vaishno Devi News: 6 नवरात्रों में अब तक 2.43 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन

Maa Kalratri Meditation Mantra मां कालरात्रि ध्यान मंत्र
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता, लम्बोष्टी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्ल सल्लोहलता कण्टक भूषणा, वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

Maa Kalratri ki stuti मां कालरात्रि की स्तुति
या देवी सर्वभू‍तेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः ।।

PunjabKesari Navratri Day

Maa Kalratri had killed the demons Madhu Kaitabh मां कालरात्रि ने किया था मधु कैटभ राक्षसों का वध
मां दुर्गा का यह स्वरूप शत्रु और दुष्‍टों का संहार करने वाला है। मां कालरात्रि की नाक से आग की भयंकर लपटें निकलती हैं। माना जाता है कि महा सप्‍तमी के दिन पूरे विध‍ि-व‍िधान से मां कालरात्रि की पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
 पंडित सुधांशु तिवारी
 एस्ट्रोलॉजर/ ज्योतिषाचार्य
सम्पर्क सूत्र- 9005804317


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News