Muni Shri Tarun Sagar: जिसमें तेरी रजा, उसमें मुझको मजा

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 11:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मोक्ष पाता है
सच्चा भक्त दुनिया की परवाह नहीं करता। दुनिया उसके विषय में क्या सोचती है, क्या बोलती है ? उसे फिक्र नहीं होती। वह तो परमात्मा से कहता है, ‘‘हे प्रभु ! जिसमें तेरी रजा, उसमें मुझको मजा।’’

जगत और भगत में कभी मेल नहीं हो सकता। जगत साधनों में जीता है और भगत साधना में जीता है। साधनों में जीने वाला मौत पाता है और साधना में जीने वाला मोक्ष।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

धर्म का खम्भा
गणित का एक प्रश्न है। एक कीड़ा है और साठ फुट ऊंचा एक खंभा। कीड़ा उस खंभे पर दिन में दो इंच ऊपर चढ़ता है और रात में पौने दो इंच नीचे उतरता है। तो बताओ उस खंभे के सिरे पर वह कब पहुंचेगा ?  

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

गणित की थोड़ी भी समझ रखने वाला इसका जवाब दे सकता है। वह कीड़ा 2880 दिन अर्थात 8 वर्ष में खंभे के सिरे पर पहुंचेगा। आप कहेंगे इतनी मंद गति से ? पर इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। धर्म के विषय में हमारी इससे भी मंद गति है। धर्म के 60 फुट ऊंचे खम्भे पर आठ साल तो क्या 60 साल में भी नहीं पहुंच पाते। यह जग जन्म से लेकर मोक्ष तक न जाने कितनी शंकाओं से भरा है इसलिए यहां जल्दबाजी उचित नहीं।

गलती दोबारा मत करो
गलती करो, गलतियां करो। दो बार करो, चार बार करो। बस इतना ध्यान रखो कि एक गलती दोबारा मत करो। गलतियां उन्हीं से होती हैं जो कुछ करने की कोशिश करते हैं। गिरते भी वही हैं जो चलते हैं। गलती से सबक लो। गलती से सबक न लेना सबसे बड़ी मूर्खता है।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

गलती से गिरो भी तो गेंद की तरह, जो जमीन पर गिरती है तो फिर उछल पड़ती है। न कि उस मिट्टी के ढेले की तरह, जो गिरता है और वहीं रह जाता है।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News