Mumbai: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पथराव करने वालों पर अब बुलडोजर एक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मुंबई (इंट): मुंबई की मीरा रोड पर 21 जनवरी को हिंसा के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की है। मीरा रोड पर हुई हिंसा के मामले में आरोपियों के खिलाफ नया नगर में बुलडोजर चलाया गया है। 

अयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 21 जनवरी की रात श्रीराम झंडे वाले वाहनों पर पथराव के बाद तोड़फोड़ करके मारपीट की गई थी। तब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस  ने  इस  मामले  पर  सीधे संज्ञान लिया था। 

फड़नवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई होगी।  उन्होंने हिंसा होने पर पुलिस आयुक्त  मधुकर  पांडेय  को तलब किया था। उनके संज्ञान के बाद पुलिस ने 4 नाबालिगों सहित कुल 17 आरोपियों को हिरासत में लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News