Motivational Story: इस कहानी से जानिए किस तरह पड़ता है हमारे जीवन पर संगति का प्रभाव

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2023 - 12:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Motivational Story: बात पुरानी बहुत है। एक वृक्ष पर दो तोते रहते थे। तेज आंंधी में दोनों बिछुड़ गए। एक तोता चोरों की बस्ती में और दूसरा ऋषियों के आश्रम में पहुंच गया। दोनों वहीं रहने लगे मगर दोनों को ही एक-दूसरे का पता-ठिकाना मालूम था। कई वर्ष गुजर गए।

PunjabKesari Motivational Story

एक दिन मगध के राजा शिकार के लिए निकले। वह चोरों की बस्ती ही के एक सरोवर के किनारे आराम करने लगे। इतने में किसी की कर्कश वाणी सुनकर उसकी नींद टूट गई। वह आवाज एक तोते की थी, जो बोल रहा था, अरे कोई है ! इस आदमी के पास बहुत धन है। यह गले में मोतियों और हीरों की माला पहने हुए है। इसकी गर्दन दबाकर मोतियों की माला निकाल लो और लाश को झाड़ी में गाड़ दो। किसी को भी पता नहीं चलेगा।’

PunjabKesari Motivational Story

तोते को मनुष्य की तरह बोलते देखकर राजा एकाएक डर गया। वह आगे चल दिया। आगे ऋषियों का आश्रम था। वह आश्रम में पहुंचा। उस समय ऋषि-मुनि भिक्षा लेने के लिए गए हुए थे। इतने में ही वहां किसी की कोमल वाणी उसके कानों में पड़ी। वह वाणी एक तोते की थी।

तोते ने राजा को देखकर कहा, ‘‘आइए राजन। बैठिए। सभी ऋषि-मुनि अभी भिक्षाटन के लिए गए हुए हैं। प्यास लगी हो तो ठंडा पानी पीजिए और यदि भूख लगी हो तो फल का सेवन कीजिए।’’

PunjabKesari Motivational Story

राजा चकित होकर वृक्ष पर बैठे उस तोते की ओर देखने लगा। तोते का रूप रंग बिल्कुल चोरों की बस्ती में रहने वाले तोते जैसा ही था। यह देखकर राजा तोते से बोला, ‘‘हे शुक कुमार! मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं। यहां से कुछ दूर एक वृक्ष की डाली पर भी एक तोता बैठा हुआ था। वह बिल्कुल तुम्हारे जैसा था, किन्तु उसमें तुम्हारे समान गुण नहीं थे। क्या तुम उसे जानते हो ?’’

यह सुनकर उस तोते ने कहा, ‘‘हां राजन। वह मेरा सगा भाई है। संगति के कारण हम दोनों भाइयों में अलग-अलग गुण आ गए हैं। कोई इनको गुण कहता है तो कोई अवगुण। सच ही कहा जाता है कि संगति का प्रभाव व्यक्ति पर अनिवार्य रूप से पड़ता है।

PunjabKesari Motivational Story
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News