यहां जानिए, जीवन में सफलता का ‘फार्मूला’

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 12:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रे क्राक जो भी काम शुरू करते उसमें जल्द असफल हो जाते थे। सबसे पहले उन्होंने लोरिडा में रियल एस्टेट का काम चलाने की कोशिश की किन्तु उसमें भी उन्हें घाटा हो गया।

उन्होंने उस काम को छोड़ दिया और एक बैंड में प्यानो बजाने लगे लेकिन वहां भी कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह कार ड्राइवर बन गए लेकिन इसमें भी उनका मन नहीं लगा। फिर वह सेल्समैन बन गए।

उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर उनका काम में मन क्यों नहीं लगता? तरह-तरह के धंधे आजमाने के बाद उन्होंने अपनी क पनी बनाई और 13 वर्ष तक ‘मल्टी मिक्सर’ बना कर बेचते रहे। समय के साथ-साथ उनकी आयु बढ़ती रही और उन्हें सबसे बड़ी सफलता अपने जीवन के 52 वर्ष बिताने के बाद मिली।

उन्होंने देखा कि उनकी ‘मल्टी मिक्सर’ का सबसे बड़ा खरीददार एक ऐसा रैस्टोरैंट है जिसे दो भाई मिल कर चलाते हैं। एक दिन रे क्राक उस रैस्टोरैंट में गए। वहां उन्होंने देखा कि लोग लाइन में खड़े होकर बर्गर के लिए हल्ला मचा रहे थे।

वहां से वापस आने के बाद उन्होंने काफी सोच-विचार कर मैकडोनोल्ड बंधुओं से फ्रेंचाइजी ले ली। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने मैकडोनोल्ड फ्रैंचाइजी की चेन बनाकर पूरे विश्व में अपना व्यापार फैलाना शुरू कर दिया।

आज दुनिया के हर शहर में उनके बर्गर बिग रहे हैं। इस प्रकार रे क्राक ने जीवन में उस समय में सफलता प्राप्त की जब लोग कार्य करके और असफलता मिलने पर हार मान कर बैठ जाते हैं तथा अपना जीवन समाप्त समझते हैं। लगातार मेहनत करने से सफलता हमें जरूर प्राप्त होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News