Moradabad news: मुरादाबाद में ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद ढहाई
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 10:07 AM (IST)
मुरादाबाद (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर क्षेत्र के बेर खेड़ा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासन के अनुसार संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की जमीन तथा ‘खाद के गड्ढे’ के रूप में दर्ज है। भूमि की जांच और स्वामित्व सत्यापन के बाद निर्माण को अनधिकृत पाए जाने पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कार्रवाई की गई।
