Moolank 4 Rashifal 2024: साल 2024 में मूलांक 4 वालों की धन-धान्य से जुड़ी हर परेशानी होगी छूमंतर

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Moolank 4 Rashifal 2024: मूलांक 4 वालों के लिए आने वाला साल बहुत उत्तम रहने वाला है। साल के शुरुआत में कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। भाई के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लव पार्टनर से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। वैवाहिक लोग अपने जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ एकांत में समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। इस मूलांक के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

Economic condition आर्थिक स्थिति- साल 2024 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। साल की शुरुआत में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके कारोबार के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साल के मध्य में नए व्यापार को शुरू करने के लिए किसी दोस्त से पैसों की मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। साल के अंत तक बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। भाई के साथ मिलकर शुरू किए गए कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।

Relationship संबंध- साल 2024 में आपके रिश्ते थोड़े मिले-जुले रहेंगे। साल के शुरुआत में ही किसी बात को लेकर परिवार के साथ बहस हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। वैवाहिक लोग किसी तीसरे की बातों में आकर एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं। किसी कारण जीवनसाथी से दूरी बन सकती है। इस मूलांक के सिंगल लोग क्रश को अपने दिल की बात बोलने का प्रयास करेंगे। साल के मध्य में परिवार से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साल के अंत तक इस मूलांक के अविवाहित लोग अपने मनचाहे साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Health हेल्थ- साल 2024 आपकी सेहत के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी मगर छोटी-मोटी चोटों से सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखें नहीं तो आप मोटापे के शिकार हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। साल के मध्य में सेहत में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस साल आपको कोई सेहत संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा पर फिर भी टाइम पर चैकअप कराते रहने की आवश्यकता है।

Career करियर- साल 2024 आपके करियर के लिए बेहतर रहने वाला है। नए कार्य में आपको नए-नए प्रोजेक्टस पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए साल 2024 बहुत उत्तम रहने वाला है। साल के शुरुआत में ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस मूलांक के युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला कर सकते हैं। किसी परिजन के साथ मिलकर नए व्यापार का आगाज कर सकते हैं। साल के मध्य तक इस मूलांक के युवा डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर के पद को पा सकते हैं। 2024 में इन्हें एकदम से नौकरी बदलने का मौका मिलेगा। मेहनत करने पर बड़ा पद पा सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News