Monthly Love Horoscope August : अगस्त के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:21 PM (IST)

Monthly Love Horoscope August: अगस्त का महीना प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा, भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों की परीक्षा लेकर आ सकता है। कुछ राशियों को नया प्यार मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को अपने रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। पढ़िए सभी 12 राशियों का मासिक लव राशिफल।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस मंथ लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है। कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार के साथ विचार-विमर्श जरुर करें। पुराने प्रेम संबंध फिर से जुड़ सकते हैं।
लव टिप- गंगा मईया की आरती करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 1

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) यह महीना प्रेम संबंधों के लिए शुभ रहेगा। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा, खुशनुमा समय व्यतीत होगा। सिंगल लोगों को मनपसंद साथी मिल सकता है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें, तभी लंबे समय तक लव लाइफ का सुख भोग पाएंगे।
लव टिप- मौली पर 7 पान के पत्ते बांधकर घर के मंदिर में तोरण लगाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 2

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) मैरिड कपल्स के बीच रोमांस बढ़ेगा और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। लवर्स के लिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नादानी में कोई बड़ी भूल होने के योग हैं। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं।
लव टिप- हर पत्ते पर चंदन से "द्रीं" लिखें और गणेश जी के चरणों में चढ़ा दें।
शुभ रंग- हरा
शुभ नंबर- 9

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव लाइफ में चल रही नकारात्मकता समाप्त होगी। यह महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की थी। सुखद समय का इंतजार खत्म होगा। अब आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। नए रिश्ते बनने की संभावना भी प्रबल है।
लव टिप- पीपल के पत्तों पर इत्र छिड़कें और महालक्ष्मी के चरणों में चढ़ा दें।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 5

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लव लाइफ को खुशनुमा बनाने के लिए कपल्स छोटी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जहां दिल खोलकतर एक-दूसरे से दिल की बातें सांझा करेंगे। इस महीने अचानक से एक्स से हुई मुलाकात के बाद सिंगल खुद को स्वतंत्र महसूस करेंगे। एक नए जीवन की राह पर अपने कदम बढ़ाएंगे।
लव टिप- ॐ गौरी-शंकराय नमः मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 1

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस राशि की लव लाइफ का आरंभ कुछ खास अच्छा रहने वाला नहीं है लेकिन महीने के अंत तक संबंधों में सुधार आएगा। शक और गुस्से से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। खुद की बातें खुद से सुलझानी होंगी। किसी को अपने रिश्ते के सीक्रेट बताने से बचें।
लव टिप- शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर लक्ष्मी माता के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 2

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस महीने प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी। पुराने मतभेद दूर होने के योग हैं। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। वन नाइट स्टैंड लेने से बचें।
लव टिप-  कौओं को दाना डालें।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 9

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) ये रोमांस से भरपूर महीना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा या डेट का प्लान बन सकता है।  पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। शादी की बात चल रही है तो सकारात्मक समाचार मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत संभव है।
लव टिप- माथे, नाभि और जीभ पर केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 5

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस महीने किसी भी गलतफहमी को बातचीत से सुलझाएं। रिश्ते में धैर्य रखने की जरूरत होगी। अहंकार से बचें, अन्यथा रिश्ते में दूरी आ सकती है। विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। सिंगल लोगों को जल्दबाजी में किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।  प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
लव टिप- पीपल सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 7

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) इस मंथ साथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंध ओर भी ज्यादा मजबूत हो जायेंगे। कुछ ऐसे फैसले लेने होंगे जिनसे भविष्य में सुखद लव लाइफ का आनंद भोगने को मिलेगा। सिंगल के प्रेम जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। उनको जीवनसाथी मिलने की उम्मीद है।
लव टिप- दवाईयों का दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ नंबर- 4

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस महीने लव लाइफ में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। महीने के दूसरे भाग में रिश्तों में मधुरता और रोमानियत लौटेगी। विवाहित लोगों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होगा। सिंगल जातकों के लिए किसी पुराने मित्र से प्रेम संबंध बनने की संभावना है।
लव टिप- शहद का सेवन करें और उसे अपने पास भी रखें।
शुभ रंग- मेरुन
शुभ नंबर- 7

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस मंथ बहुत बिजी रहने वाले हैं। काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए संवाद बनाए रखें अन्यथा रिश्ते में खींचातानी बनी रहेगी। महीने के दूसरे भाग में रोमांटिक माहौल रहेगा लेकिन मोहब्बत का सुकून अधूरा रहेगा। सिंगल के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है।
लव टिप- सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 6

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News