Monday special: आज भगवान शिव को चढ़ाएं यह चीज, मन की हर मुराद होगी पूरी

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 06:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

What to offer lord shiva on monday: आज भगवान शिव का प्रिय वार सोमवार है। मान्यता है की आज के दिन जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ भोले बाबा की पूजा करता है, वे मुंह मांगा वर प्राप्त करता है। किसी भी तरह का कष्ट दूर करने के लिए सोमवार की सुबह और शाम को मंदिर जरुर जाना चाहिए। सुबह के समय शिवालय जाकर शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, दूध और गंगाजल अवश्य अर्पित करना चाहिए। किसी कारणवश सुबह के समय शिवलिंग पर ये सामग्री न चढ़ाएं पाएं तो प्रदोष काल में भी ये विधि कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के सिर पर गंगा की धारा है, अत: उन्हें कभी भी जल अर्पित किया जा सकता है। इसके लिए किसी विशेष समय अथवा मुहूर्त की अवश्यकता नहीं है।   

PunjabKesari Monday special

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Monday special

Offering to lord shiva: सूरज ढलने के बाद शिव मंदिर में गाय के घी के दीपक लगाने चाहिए, साथ में सुगंधित धूप अवश्य लगाएं। अब मंदिर में ही आसन बिछाकर बैठ जाएं और शिव स्त्रोत का पाठ करें। जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती हैं।

Offer These Things To Lord Shiva on Monday: सोमवार के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग जरुर लगाना चाहिए जैसे गाय का कच्चा दूध, घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बना चूरमा और खीर। ऐसा करने से आप पर शिव जी की कृपा बरसेगी।

PunjabKesari Monday special

Chandra Grah Upay: सोमवार के दिन सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। 

मानसिक शांति के लिए जरूरतमंद लोगों में सफेद रंग की खाद्य सामग्री का दान करना चाहिए।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News