Body के इस हिस्से पर मौजूद तिल हो सकता है शुभ

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 05:20 PM (IST)

खूबसूरत चीज़ से हर किसी को बहुत जल्दी प्यार हो जाता है क्योंकि वे देखने में इतनी आकर्षक होती हैं कि मन करता है वे हमारे पास ही हो। अगर देखा जाए तो हर कोई अपने आप से व अपने शरीर से प्रेम करता ही है। तो वहीं कई लोग अपने आप असंतुष्ट भी देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर हम बात करें चेहरे या शरीर पर काला तिल होने की तो।यहीं तिल इंसान की खूबसूरती को चार चांद भी लगाता है। तो कहीं इसके होने से लोगों को परेशानी भी होती है।
PunjabKesari
समुद्र शास्त्र के जानकारों के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं जिस व्यक्ति के शरीर पर 12 से कम तिलों का होना शुभ फल देता है। आपको बता दें कि, शरीर के हर हिस्से पर मौजूद तिल का महत्व अलग होता है और इससे व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार पुरुषों के शरीर पर दाहिनी ओर तिल होना शुभ और लाभकारी माना जाता है। चलिए आगे जानते हैं कि चेहरे के तिल से जुड़े कुछ राज।
PunjabKesari
माना जाता है कि जिन लोगों के माथे के बाएं हिस्से में तिल होता है। उन्हें अधिक धन खर्च करने की आदत होती है तो वहीं जिन लोगों के माथे के दाहिने हिस्से में तिल होता है उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। इसके साथ ही माथे के बीच में तिल होना भाग्यशाली का प्रतीक माना गया है।
PunjabKesari
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखों में तिल होते हैं वे लोग बहुत इमोशनल होते हैं। कहते हैं कि अगर नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभा संपन्न और सुखी माना होता है। ऐसे लोग करियर को लेकर बहुत फोकस रहते हैं। जिन लोगों के होंठ पर तिल होता है उनका हृदय कोमल होते है। जिन लोगों के ऊपरी होंठ के दाहिने हिस्से पर तिल होता है। उनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है। वहीं जिनके होंठ के बायीं ओर तिल होता है उनका वैहावाहिक जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। इसके साथ ही जिन लोगों के होंठ के नीचे तिल होता है उन पर हमेशा गरीबी छाई रहती है। कहते हैं कि जिनके दाएं गाल पर तिल होता है उनके पास धन की कमी नहीं होती।इसके विपरित जिन लोगों के बाएं गाल पर तिल होता है वे लोग धन खर्च करने में अव्वल होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News