Mithun rashi Horoscope 2024: मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 10:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gemini Horoscope 2024: आज बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहेगा ? 1 जनवरी को चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य धनु राशि के सप्तम भाव में गोचर करेंगे। राहु पूरा साल दशम भाव में रहेंगे। दशम भाव में राहु का गोचर बढ़िया होता है। 30 अप्रैल तक गुरु ग्यारहवें भाव में रहेंगे। शनि भाग्य स्थान से गोचर करेंगे। ये गोचर शुभ नहीं होता लेकिन अशुभ भी नहीं है।

2024 में मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
15 मार्च से 15 जून तक का समय आपके लिए बढ़िया रहेगा।
15 अगस्त से 15 सितंबर तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
15 नवंबर से 15 दिसंबर के दौरान सूर्य छठे भाव में आ जाएंगे। ये समय भी आपके लिए शानदार रहेगा।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु आय भाव में बैठे रहेंगे पहले चार महीने। ये समय आपके लिए बेहद बढ़िया रहेगा। आय भाव के कारक भी गुरु हैं। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके बाद खर्चे जरूर बढ़ सकते हैं। कर्म के लिहाज से राहु आपको बढ़िया रिजल्ट देंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना है।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव के स्वामी आपकी कुंडली में गुरु हैं। ये शादी वाला भाव है। गुरु ग्यारहवें भाव में रहेंगे। पार्टनरशिप के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। हो सकता है थोड़ी अनबन हो जाए लेकिन सूर्य के आगे बढ़ते ही सब सही हो जाएगा। सप्तम भाव के ऊपर किसी भी तरह का पाप प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा। सिर्फ केतु ही इस भाव को देखेंगे। सिंगल के लिए पंचम भाव के स्वामी शुक्र बनते हैं। शुक्र छठे भाव में हैं। सिंगल की लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। शादी का योग भी बन रहा है।
 
Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: हेल्थ सूर्य भाव से देखी जाती है। छठे भाव का स्वामी साल की शुरुआत में सीधे लग्न को देख रहा है। छठे भाव के स्वामी खुद केंद्र में आ गए हैं। केतु के ऊपर लग्न की दृष्टि नहीं रहेगी। शनि की दृष्टि हमेशा छठे भाव के ऊपर रहेगी। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: पंचम भाव से एजुकेशन देखी जाती है। बुध आपकी कुंडली में लग्न की राशि के स्वामी हैं। छात्रों के लिए समय सही रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-11505827
9895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News