इनसे कुछ भी छिपाना मतलब खुद को धोखा देना, जानें उन 3 राशियों के बारे में जो मन की बात जान लेती हैं
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:05 PM (IST)
Mind Reading Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र में हर राशि की अपनी खासियत होती है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें ईश्वर ने गजब की Intuition Power या छठी इंद्रिय दी होती है। इन लोगों के सामने आप कितना भी चेहरा छिपा लें या झूठ बोलें, इनकी पारखी नजरें आपके मन का हाल जान ही लेती हैं। अगर आप इन 3 राशियों के सामने कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आप खुद को ही धोखा दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी 3 राशियां हैं जो 'माइंड रीडर' मानी जाती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन का कारक है। यही कारण है कि ये लोग भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील और गहरे होते हैं। ये सामने वाले के दर्द, खुशी या घबराहट को बिना बताए ही महसूस कर लेते हैं। अगर आपके मन में कुछ चल रहा है और आप ऊपर से मुस्कुरा रहे हैं, तो कर्क राशि वाले तुरंत पूछ लेंगे- क्या बात है, तुम परेशान लग रहे हो। इनकी छठी इंद्रिय इतनी तेज होती है कि इन्हें अपनों पर आने वाली मुसीबत का अहसास पहले ही हो जाता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग ज्योतिष जगत के सबसे बड़े जासूस माने जाते हैं। इनसे कुछ भी छिपाना लगभग नामुमकिन है। इनका स्वामी मंगल है, लेकिन इनकी प्रकृति बेहद रहस्यमयी होती है। ये शब्दों से ज्यादा सामने वाले के हाव-भाव और ऊर्जा को पढ़ते हैं। अगर आप इनसे झूठ बोल रहे हैं, तो ये आपको उसी वक्त टोकेंगे नहीं, बल्कि चुपचाप आपका निरीक्षण करेंगे और तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सच सामने न आ जाए।
मीन राशि
मीन राशि के लोग आध्यात्मिक रूप से बहुत उन्नत होते हैं। इन्हें अक्सर ऐसी चीजों का आभास हो जाता है जो भविष्य में होने वाली होती हैं। ये लोग बहुत गहरे विचारक होते हैं। ये आपके चेहरे के पीछे छिपे असली चेहरे को पल भर में पहचान लेते हैं। इनके पास एक प्राकृतिक 'फिल्टर' होता है जिससे ये जान लेते हैं कि कौन सच्चा है और कौन दिखावा कर रहा है। मीन राशि वालों के सामने झूठ बोलना इसलिए मुश्किल है क्योंकि ये आपकी आत्मा तक को पढ़ लेने की क्षमता रखते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
