राशिफल: बुध कर रहे हैं अश्वनी नक्षत्र को पार, जानें आपकी राशि पर होगा क्या असर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2017 - 02:23 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ 05.04.17, बुधवार, चंद्र कर्क राशि पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मैरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक सुख-समृद्धि हेतु गणेश जी पर इलायची चढ़ाकर सेवन करें।


मेष: मित्रों संग मन प्रसन्न रहेगा। गृहक्लेश के कारण भावनाएं आहत होंगी। ऑफिस में सहकर्मियों व अधिकारियों से सतर्क रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


वृष: संपत्ति संबंधित कलह के योग हैं। नकारात्मकता से दूर रहेंगे। स्टूडैंट्स हेतु समय अनुकूल है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मिथुन: नकारात्मकता मन में व्यग्रता लाएगी। अत्यधिक भावुकता के कारण मैंटल डिप्रैशन रहेगा। पारिवारिक वातावरण उग्र रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

कर्क: कार्य सरलता से संपन्न होंगे। सहकर्मी संग निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक प्रसन्नता से आनंद बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

सिंह: वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वाणी मधुर रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। पुराने मित्र से फोन पर संपर्क होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

कन्या: कन्फ्यूजन के कारण असमंजस की स्थिति रहेगी। परिजनो संग मतभेद होंगे। उग्र चर्चा व झगडे़ से बचें। दैनिक खर्च बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

तुला: मनोबल में कमी आएगी। मित्रवर्ग से बड़ा लाभ होगा। व्यापार से बड़े लाभ के योग हैं। भावुकता वश मानसिक व्यथा रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृश्चिक: कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। मन से वैचारिक अनिश्चितता दूर होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

धनु: रिस्की कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आकस्मिक व्यय होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। धर्मस्थल जाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कुंभ: वाद-विवाद से दूर रहें। दांपत्य कलह के योग हैं। अदालती कार्यवाही के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मीन: कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। दांपत्य में तकरार के योग हैं परंतु सम्मानजनक आचरण रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News