Meerut news: मेरठ की मस्जिद से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 11:04 AM (IST)

मेरठ (इंट.): यू.पी. ए.टी.एस. ने मेरठ की एक मस्जिद से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है और वर्ष 2022 में मेरठ के एक मदरसे से मौलवी की डिग्री हासिल कर चुका है। ए.टी.एस. के मुताबिक, जफर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जेहादी ग्रुपों से जुड़ा था और पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया था। उस पर मदरसों के नाम पर चंदा जुटाकर रकम पाकिस्तान भेजने की कोशिश करने का आरोप है।

जांच में उसके द्वारा यू.पी.आई. के जरिए कई बार संदिग्ध लोगों और बिजनैस अकाऊंट में रकम भेजे जाने की बात सामने आई है। आरोपी पर सोशल मीडिया के माध्यम से जेहाद और खिलाफत से जुड़े संदेश प्रसारित कर लोगों को हिंसक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का भी आरोप है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News