May 2026 Vrat Tyohar List : मई में आने वाले हैं ये बड़े व्रत-त्योहार, अभी चेक करें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 12:23 PM (IST)

May 2026 Vrat Tyohar List : इस साल मई का महीना बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस माह में महीने में कई बड़े व्रत-त्‍योहार मनाए जाएंगे। वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के साथ इस माह की शुरुआत हो रही है, जो ज्येष्ठ माह के अधिक मास की चतुर्दशी के दिन खत्म होगा। इस महीने बुद्ध पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और गंगा दशहरा जैसे कई बड़े व महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीना में कई बड़े व्रत और त्योहारों के साथ कई बड़े ग्रह गोचर भी देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं मई माह के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार की लिस्ट और तारीखों के बारे में-

मई 2026 व्रत त्योहार

1 मई 2026 शुक्रवार कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, वैशाख पूर्णिमा
2 मई 2026 शनिवार नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
5 मई 2026  मंगलवार एकदंत संकष्टी चतुर्थी, बड़ा मंगल
9 मई 2026 शनिवार कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
12 मई 2026  मंगलवार

तेलुगु हनुमान जयंती, बड़ा मंगल

13 मई 2026  मंगलवार कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
14 मई 2026 गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत
15 मई 2026 शुक्रवार वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि
16 मई 2026 शनिवार वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
17 मई 2026 रविवार अधिक चंद्र दर्शन
18 मई 2026 सोमवार रोहिणी व्रत
19 मई 2026 मंगलवार बड़ा मंगल
20 मई 2026 बुधवार वरदा चतुर्थी
21 मई 2026 गुरुवार अधिक स्कन्द षष्ठी
23 मई 2026 शनिवार अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
25 मई 2026 सोमवार गंगा दशहरा
26 मई 2026 मंगलवार  बड़ा मंगल
27 मई 2026 बुधवार अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
28 मई 2026 बृहस्पतिवार  गुरु प्रदोष व्रत
30 मई 2026 शनिवार अधिक पूर्णिमा व्रत
31 मई 2026  रविवार ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News