‘रुहानियत व इंसानियत से ही बन सकते हैं पूर्ण इंसान’- माता सुदीक्षा
punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (ब्यूरो): संत निरंकारी मिशन के 75वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम वीरवार को शुरू हो गया। इसका विधिवत शुभारंभ मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने किया। इस मौके पर माता सुदीक्षा ने मानवता के नाम संदेश देते हुए कहा कि रुहानियत और इंसानियत से ही हम पूर्ण इंसान बन सकते हैं। सतगुरु माता ने कहा कि कोविड महामारी के अलावा युद्ध की स्थिति से भी मानव के दिलों में नफरत की भावनायें बढ़ी हैं, जिसके कारण मानव-मानव के बीच दीवारें बनी हैं, जिन्हें प्यार के पुल बना कर ही गिराया जा सकता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तभी एकत्व से अपनत्व का भाव बनेगा और हर मानव सुख चैन से जीवन बिता पाएगा। देश के आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए सतगुरु माता ने कहा कि मिशन भी 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम मना रहा है। देश की आजादी द्वारा हम भौतिक रूप में तो आजाद हो गए, किन्तु रूह की आजादी परमात्मा की पहचान द्वारा ही संभव है।