Mars Transit 2021: 14 अप्रैल को मंगल बदलेंगे चाल, जानें अपनी राशि का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2021 Mars Transit: नवग्रहों में सेनापति का दर्जा हासिल करने वाले मंगल ग्रह 14 अप्रैल को सुबह 01 बजकर 16 मिनट पर शुक्र की वृषभ राशि में से निकल कर बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वर्ष 2021 में मंगल ग्रह का यह दूसरा राशि परिवर्तन होगा। इससे पहले 22 फरवरी को मंगल ग्रह अपनी मेष राशि से वृषभ राशि में गए थे और 14 अप्रैल को वह वृषभ राशि की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। संयोग से 14 अप्रैल को मेष सक्रांति भी है और इस दिन सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह सूर्या भी राशि परिवर्तन करके अपनी उच्च मेष राशि में आ रहे हैं यानी 14 अप्रैल को दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन है। आज की इस पोस्ट में हम मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन की बात करेंगे।

PunjabKesari Mars Transit

Mars Transit 2021 prediction: मंगल गृह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। इसके तल की आभा रक्तिम है, जिस वजह से इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास जगाता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च पद प्रदान करते हैं। वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।

PunjabKesari Mars Transit
Mars Transit date and timings in the year 2021: कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हो तो राजयोग दिलाता है। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वर्ष 2021 में मंगल ने कुल मिलाकर 7 बार राशि परिवर्तन करना है। जिनमें 22 फरवरी को वह पहला राशि परिवर्तन कर चुकेे हैं और 14 अप्रैल को दूसरी बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके बाद 2 जून, 20 जुलाई, 6 सितंबर, 22 अक्टूबर और 5 दिसंबर को भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

मंगल के रहते मिथुन राशि में गोचर करने से  7 राशि वालों के लिए समय थोड़ा एहतियात बरतने वाला है और उन्हें सतर्क रहना चाहिए। चार राशियों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है जबकि एक राशि के लिए यह परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। 14 अप्रैल को मंगल के राशि परिवर्तन से

PunjabKesari Mars Transit
Mars Transit 2021: Effects As Per Zodiac Signs

मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में थोड़ी तकरार आ सकती है। कार्यस्थल पर भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी की गवाही देने से बचना होगा।

वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
   
मिथुन राशि जिस पर शनि की ढैया भी चल रही है, में मंगल राशि परिवर्तन करके आ रहे हैं इसलिए मिथुन राशि वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा । कार्यस्थल पर वाद-विवाद से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। सतर्क रहें।

कर्क राशि वालों को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अति भावुकता से बचना होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए अभी समय शुभ नहीं रहेगा। व्यापारियों को अपने साझेदार के साथ वाद-विवाद से भी बचना होगा।

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत शानदार रहने वाला है । कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का विदेश जाकर पढ़ने का सपना भी मूर्त रूप ले सकता है।

कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने मान- सम्मान के प्रति भी थोड़ा सतर्क रहना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे कन्या राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। भाग्य साथ देगा।

वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा संयम रखना होगा। भाई-बहन के बीच तकरार हो सकती है, जिसका असर संबंधों पर पड़ सकता है।

धनु राशि वालों की लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का हल निकलेगा। प्रमोशन का योग बनेगा। मनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है। कोई ऐसा काम भी बन जाएगा, जिसके प्रति आप थोड़ा निराश हो गए थे।

मकर राशि वालों के लिए समय अनुकूल नहीं होगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। खर्चे बढ़ेंगे जिससे आप थोड़ा आर्थिक दबाव महसूस कर सकते हैं। अभी बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट न करें।

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का मिथुन राशि में गोचर मिले-जुले परिणाम देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं लेकिन किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र के साथ अनबन हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण भी रखना होगा।

मीन राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवन साथी के साथ तनाव हो सकता है। बहस से बचना होगा।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News