आरंभ हुआ श्री कृष्ण की उपासना का महीना, इन कामों से बदलेगी किस्मत

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 09:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के बाद मार्गशीर्ष मास का आरंभ होता है, जो शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण को समर्पित है। इस बार ये महीने 09 नवंबर को आरंभ हुआ है, जो 08 दिसंबर को समाप्त होगा। हिंदू वर्ष की बात करे तो ये वर्ष का नौंवा महीना माना जाता है। ज्योतिष व धार्मिक किंवदंतियों के अनुसार इस अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। यूं तो हिंदू शास्त्रों में लगभग हर मास का अधिक महत्व है परंतु बात करें मार्गशीर्ष मास की तो इसे तमाम महीनों में सर्वाधिक पावन माना गया है। हिंदू धर्म के कई पुराणों आदि में इस बात का उल्लेख भी पढ़ने को मिलता है। अन्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण इस मास का अपना स्वरूप मानते हैं जिस कारण इस महीने का महत्व अपने आप में कई बढ़ जाता है। तो ऐसे में इस मास में मानव को क्या करना चाहिए क्या नहीं, इन बातों का ध्यान रखना भी अधिक जरूर हो जाता है। अतः आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मास में रखे जाने वाली खास सावधानियों के बारे में कि आखिर में इस मास में क्या काम करने से श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है व किन कामों को इस मास में करना वर्जित होता है।
PunjabKesari
मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को गीता का उपदेश दिया था। इस वजह से इस माह में गीता का पाठ करना बहुत शुभ फलदाई माना जाता है.. इस माह में गीता का पाठ करने से श्रीकृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं। और सभी कष्ट दूर करते हैं। ऐसे में इस पूरे मास में रोजाना दिन में एक बार गीता का पाठ अवश्य करें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रीकृष्ण और श्रीराम की भक्ति के लिए ये माह बहुत शुभ माना गया है।. इसी माह में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और माता सीता का विवाह हुआ था।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इस माह में शंख की पूजा करने से देवी लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
PunjabKesari
इस माह में भगवान श्री कृष्ण को तुलसी मोरपंख अवश्य अर्पित करें। इससे आपके जीवन के सभी दुख-दर्द समाप्त होते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
इसके अलावा मार्गशीर्ष माह में चांदी के दान को भी श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से यौन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं इस मास में अन्न का दान करने से व्यक्ति को हर मनोवांछित कामना पूर्ण होती है और सभी दुखों का नाश होता है।  

मार्गशीर्ष माह में नदी के स्नान के महत्व को भी बताया गया है। अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते, तो नियमित जल में थोड़ा सा गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे श्री कृष्ण की अपार कृपा आप पर बरसती है। लेकिन हो सके तो इस माह में यमुना स्नान अवश्य करें क्योंकि यमुना श्रीकृष्ण को प्रिय हैं।
PunjabKesari
जिन लोगों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना है उन लोगों को इस मास के हर दिन भगवान विष्णु या फिर भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इसी के साथ इस मास में गजेंद्र मोक्ष का पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु का आशीष भी मिलता है।

यहां जानें इस माह में क्या नहीं करें-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

मार्गशीर्ष में सप्तमी और अष्टमी मास शून्य तिथियां मानी जाती है। और बता दें कि मास शून्य तिथियों में मंगल कार्य करने से वंश और धन का नाश होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News