Mandir Vastu Tips: अपनी सोई हुई तकदीर को जगाने के लिए पूजा घर में रखें ये चीजें

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mandir Vastu Tips: श्री पद्म पुराण के अनुसार- "जो व्यक्ति श्री अर्चा विग्रह के प्रति काठ, पत्थर या धातु द्वारा निर्मित जड़ बुद्धि (निर्जीव), सन्तों/गुरु के प्रति साधारण मनुष्य बुद्धि, वैष्णवों के प्रति जाति बुद्धि, कलिमल नाशक श्रीकृष्ण के और वैष्णवों के चरणामृत के प्रति साधारण जल बुद्धि, सभी पापों का नाश करने वाले हरे कृष्ण महामंत्र के प्रति साधारण शब्द बुद्धि करता है और परात्पर परब्रह्म भगवान श्रीकृष्ण को अन्यान्य देवताओं के समान समझता है, वह व्यक्ति नारकी अर्थात नर्क जाने योग्य है।"

जन्मदिन हो या शादी, कथा हो या ग्रहप्रवेश, हर उत्सव की शुरुआत होती है भगवान की पूजा से। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ विशेष चीजें पूजा घर में रखने से और कुछ बातों का ध्यान रखने से आपको पूजा का विशेष फल मिलेगा। तो आइए जानते हैं-

स्वास्तिक- पूजा घर के प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह जरूर अंकित करें, यह विघ्न नाश करता है और इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। 

PunjabKesari Mandir Vastu Tips

कलश- पूजा घर में सदैव एक कलश रखना चाहिए। कलश मिट्टी, पीतल अथवा तांबे का हो सकता है। कलश में जल भरकर उसे सफेद कपड़े से ढककर पूजा घर में रखें। उत्सवों पर या विशेष पर्व पर जल बदलते रहें, इससे देवता प्रसन्न होते हैं और घर मे धन-धान्य की वृद्धि होती है।

गरुण घंटी- मंदिर में सदैव घंटी जिसके ऊपर गरुण बना होता है, उसको रखें। भोग लगाते समय, आरती करते समय घण्टी बजाने से भगवान वह भोग और आरती स्वीकार कर लेते हैं।

मोरपंख- पूजा घर में मोर पंख अत्यंत शुभ माना जाता है। मोर पंख को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जिससे ठाकुर जी की नजर मोर पंख पर पड़ती रहे। इससे 
घर मे सुख-शांति, समृद्धि आती है। मोरपंख रखने से छिपकलियों से भी मुक्ति मिल जाती है।

PunjabKesari Mandir Vastu Tips

दक्षिणावर्ती शंख- यदि घर मे किसी भी प्रकार का वास्तु दोष रह भी गया हो तो पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर सफेद कपड़े से ढककर स्थायी रूप से रख दें। यह सभी दोषों को खत्म कर के सुख प्रदान करेगा।

गाय- पूजा घर में गाय की मूर्ति जरूर रखें। गाय में सभी देवताओं सहित लक्ष्मी नारायण का निवास है। इस वजह से गाय को रखने से और उनकी पूजा करने से सभी प्रकार की बाधा खत्म हो जाती है। गाय पीतल, तांवे, चांदी, अष्टधातु इनमें से किसी की भी रखें और रोज घर की पहली रोटी घर के बाहर खड़ी गाय को जरूर खिलाएं।

शंख- पूजा घर की एक और महत्वपूर्ण वस्तु है शंख। शंख ध्वनि से सभी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है।

इन चमत्कारी वस्तुओं को पूजा घर में रखने से जीवन में बहुत से शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। 

बी.वी. दामोदर महाराज 
शरणगति माधव गौड़ीय मठ

PunjabKesari Mandir Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News