Vastu Shastra: मुख्य द्वार के सामने इन चीजों को रखने से नाराज होती हैं मां लक्ष्मी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 08:56 AM (IST)

Main Door Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के नियम बताता है। वास्तु के अनुसार, घर का प्रमुख द्वार (Main Door) सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि इसे मां लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है।

ऐसे में यदि घर के मुख्य द्वार के सामने अशुभ या नकारात्मक वस्तुएं रखी हों, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसका सीधा असर घर की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार या घर के सामने कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

PunjabKesari Main Door Vastu Tips

मुख्य द्वार के सामने से तुरंत हटाएं ये चीजें
गंदा या रुका हुआ पानी

घर की दहलीज के ठीक बाहर गंदा या रुका हुआ पानी जमा होना वास्तु के अनुसार अत्यंत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि गंदगी से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। विशेष रूप से यदि पश्चिम दिशा में गंदा पानी जमा हो, तो आर्थिक हानि और धन रुकने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Main Door Vastu Tips

कांटेदार पौधे
मुख्य द्वार के सामने कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस आदि नहीं लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। इनसे घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और आपसी तनाव भी बढ़ सकता है।

बिजली का खंभा
अगर घर के ठीक सामने बिजली का खंभा हो, तो इसे वास्तु में स्तंभ दोष माना जाता है। इस दोष के कारण सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है और घर में आर्थिक व मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। संभव हो तो खंभे को हटवाने या वास्तु उपाय करने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari Main Door Vastu Tips

डस्टबिन
मुख्य द्वार के सामने डस्टबिन रखना वास्तु की बड़ी भूल मानी जाती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर में दरिद्रता का कारण बन सकता है। डस्टबिन को हमेशा घर के कोने या तय स्थान पर ढककर रखें।
PunjabKesari Main Door Vastu Tips
 

दीवार पर चढ़ती बेल
घर की दीवार, खासकर मुख्य द्वार की दीवार पर बेल वाले पौधे चढ़ना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, इससे गुप्त शत्रु, पड़ोसियों से विवाद और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की संभावना रहती है।

यदि घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा, खुला और शुभ रखा जाए, तो इससे धन, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। छोटे-छोटे वास्तु नियम अपनाकर बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है।

PunjabKesari Main Door Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News