Main door Decoration for Navratri According to Vastu: नवरात्रि में करें मां दुर्गा का स्वागत, वास्तु अनुसार सजाएं मुख्य द्वार

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Main door Navratri Decoration Ideas for Home: नवरात्र में घर के मुख्य द्वार की सजावट वास्तु के अनुसार करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, मां दुर्गा का आशीर्वाद और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मेन गेट मां दुर्गा के स्वागत योग्य बनता है और पूरे घर में सकारात्मक कंपन (positive vibrations) फैलते हैं। यहां कुछ वास्तु आधारित सुझाव दिए जा रहे हैं:

PunjabKesari Main door Decoration for Navratri According to Vastu
Main points of decoration in Navratri नवरात्रि में सजावट के मुख्य बिंदु
Bandhanwar तोरण: आम के पत्ते, अशोक पत्र या गेंदा फूल का तोरण बांधें। पत्तियों की संख्या हमेशा विषम (5, 7, 9, 11) रखें।

PunjabKesari Main door Decoration for Navratri According to Vastu

Rangoli रंगोली: मुख्य द्वार पर लाल, पीले और हरे रंग की रंगोली बनाएं। स्वस्तिक, ॐ, कमल या मां दुर्गा के चरण चिन्ह विशेष शुभ माने जाते हैं।

Lamp Decoration दीप सजावट: द्वार पर दोनों ओर दीपक रखें। घी का दीपक जलाना विशेष शुभ फलदायी होता है।

Kalash installation कलश स्थापना: मुख्य द्वार पर नारियल और आम के पत्तों से सजे हुए कलश रखें। यह नवरात्रि में घर को देवी का निवास स्थान बनाने का प्रतीक है।

Red clothes and Akshat लाल वस्त्र और अक्षत: द्वार पर लाल चुनरी या कपड़े से हल्की सजावट करें। अक्षत (चावल) और हल्दी का तिलक करके परिवारजन द्वार को स्पर्श करें।

PunjabKesari Main door Navratri Decoration Ideas for Home

Decoration according to the direction of the main door मुख्य द्वार की दिशा अनुसार सजावट
उत्तर / पूर्व मुखी द्वार –
पीले फूलों और हरे पत्तों की माला लगाएं, यह धन और समृद्धि को आकर्षित करेगी।
दक्षिणमुखी द्वार – लाल और गेंदे के फूलों की माला, साथ में नारियल या आम्रपल्लव (आम के पत्ते) लगाना शुभ है।
पश्चिम मुखी द्वार – सफेद और पीले फूलों का उपयोग करें, इससे घर में शांति और सुख बना रहता है।

PunjabKesari Main door Navratri Decoration Ideas for Home
What not to do while decorating the main door of the house during Navratri according to Vastu वास्तु अनुसार नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार की सजावट के समय क्या न करें
टूटी-फूटी सजावट या मुरझाए फूल कभी न लगाएं।
काले या गहरे नीले रंग से सजावट न करें।
द्वार गंदा या अव्यवस्थित न छोड़ें, रोज साफ़ करें।

PunjabKesari Main door Decoration for Navratri According to Vastu


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News