Mahashivratri Special Bhog: भोले बाबा को लगाएं उनके 5 प्रिय भोग, पूरी होंगी सभी कामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 11:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2024 Special Bhog: कुछ दिनों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। यह दिन माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 8 मार्च को है। मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था। इस दिन लोग अपनी इच्छा पूरी करने, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। ऐसे में कुछ लोग भगवान शिव और माता पीर्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन उनका प्रिय भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों का भोग लगाने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari Mahashivratri
Offer these things to Lord Shiva on Mahashivratri महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग
Halwa हलवा

महाशिवरात्रि के दिन भगवना शिव को खुश करने के लिए सूजी के हलवे का भोग लगाएं। सूजी के भोग लगाने से भोले बाबा बहुत प्रसन्न होते है और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

PunjabKesari Halwa
Malpua मालपुआ
मालपुआ भगवान शिव को बहुत पसंद है। महाशिवरात्रि के दिन महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मालपुए का भोग लगाना चाहिए। अगर घर में मालपुआ बना रहे हैं तो उसमें थोड़ा भांग पाउडर मिला दें। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Halwa
Bhang ke pakode भांग के पकौड़े
भांग के पकौड़े शिव जी को बहुत प्रिय हैं। पूजा के समय शिव जी को भोग में भांग की पत्तियों के अलावा उसके पकौड़े बना कर भी उन्हें भोग लगाया जा सकता है। भांग के पकौड़े का भोग लगाने से नीलकंठ शीघ्र प्रार्थना स्वीकार करते हैं और घर की संपन्नता बनी रहती है।

PunjabKesari bhang ka pakoda
Thandai ठंडाई
महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को बहुत सारी चीजों का भोग लगाया जाता है। उनमें से ही एक ठंडाई है, जो शिव जी को बहुत पसंद है। ठंडाई में भांग मिलाकर भोग लगाने से शिव जी बहुत खुश होते हैं। साथ ही जीवन से हर कष्ट का नाश करते हैं।

PunjabKesari thandai
Lassi लस्सी
महाशिवरात्रि पर लस्सी का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। लस्सी भोले बाबा को काफी पसंद है। लस्सी का भोग लगा कर बाद में खुद लस्सी का सेवन प्रसाद के रूप में कर सकते हैं।

PunjabKesari Mahashivratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News