Maha Kumbh: 12 देशों के 142 कलाकार ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा पर महाकुंभ प्रयागराज में देंगे प्रस्तुति
punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2025 - 08:09 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_08_09_160946328mahakumbh2025.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महाकुंभ 2025 पर अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन 22-23 फरवरी को प्रयागराज में किया जाएगा।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आई.सी.सी.आर.) के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में 12 देशों के 142 अंतरर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल 18-23 फरवरी तक लखनऊ और प्रयागराज की यात्रा करेगा।