Magh Purnima: 23 या 24 कब है माघ पूर्णिमा, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 06:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Purnima 2024: हर साल 12 महीने में 12 पूर्णिमा पड़ती हैं। माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान, दान, जप और पूजा करने से विशेष पुण्य मिलता है। माघ पूर्णिमा  माघ माह का अंतिम दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से मन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ होता है। इस बार माघ माह की पूर्णिमा की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है कि 23 या 24 फरवरी कब है यह शुभ दिन। आइए जानते हैं इस साल माघ पूर्णिमा कब है और क्या है इसका शुभ मुहूर्त

PunjabKesari  Magh Purnima
When is Magh Purnima कब है माघ पूर्णिमा
हिन्दू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से हो रही है। इसका समापन अगले दिन यानी 24 फरवरी को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा। इसके चलते 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

PunjabKesari Magh Purnima
Magh Purnima auspicious time माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 11 मिनट से सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक
सत्यनारायण पूजा – सुबह 08 बजकर 18 मिनट से सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक
चंद्रोदय समय – शाम 06 बजकर 12 मिनट पर
मां लक्ष्मी पूजन समय – प्रात: 12 बजकर 09 मिनट से रात 12 बजकर 59 मिनट तक

PunjabKesari  Magh Purnima
Importance of Magha Purnima माघ पूर्णिमा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर सभी देवी-देवता इंसानी रूप में धरती पर उतरते हैं और गंगा स्नान करते हैं। अत: इस दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। गंगा स्नान करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन श्रीहरि की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती और मन की हर मनोकामना पूरा होती है। 

PunjabKesari  Magh Purnima


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News