Dhumavati Jayanti 2026 : कब मनाई जाएगी धूमावती जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 08:51 AM (IST)

Dhumavati Jayanti 2026 : सनातन धर्म में धूमावती जंयती का बहुत खास महत्व है। हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को धूमावती प्राकट्य दिवस या धूमावती जयंती के रूप में मनाया जाता है। दस महाविद्याओं में से माता धूमावती को सातवीं महाविद्या माना जाता है। तंत्र साधकों, आध्यात्मिक उन्नति की चाह रखने वालों और जीवन की बड़ी बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए यह दिन बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन माता धूमावती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं धूमावती जयंती के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

Dhumavati Jayanti 2026

 धूमावती जयंती 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 21 जून 2026 को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से होगी और इसका समापन 22 जून 2026 को दोपहर 03 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, धूमावती जयंती 22 जून 2026, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। 

Dhumavati Jayanti 2026

धूमावती जयंती का महत्व
धार्मिक कथाओं के अनुसार मां धूमावती को विधवा स्वरूप वाली महाविद्या माना जाता है। मतौर पर लोग माता धूमावती की उग्र छवि देखकर उनकी पूजा से कतराते हैं, लेकिन साधकों के लिए वे अत्यंत दयामयी मां हैं। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से माता धूमावती कू पूजा करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट, कर्ज, बीमारी और अदालती विवाद असानी से सुलझ जाते हैं। साथ ही घर में मौजूद किसी भी तरह की बुरी नजर, तंत्र-मंत्र का प्रभाव या नकारात्मकता दूर हो जाती है।

Dhumavati Jayanti 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News