Madhya Pradesh news: इस्लामिक धर्मगुरु ने किया नागपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 12:16 PM (IST)

नागपुर (एजैंसी): मध्य प्रदेश के एक इस्लामिक धर्मगुरु ने ‘जबरन धर्मांतरण’ और दुष्कर्म से जुड़े मामले में फरार रहने के बाद नागपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी हजरत मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र का निवासी है, जिसने नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की थीं। हमारे अधिकारी पिछले कई दिनों से तामिया में मौजूद थे। जैसे-जैसे दबाव बढ़ा, उसने अंततः आत्मसमर्पण कर दिया।” 

पुलिस का कहना है कि आरोपी पर 24 वर्षीय महिला के कथित जबरन धर्मांतरण में मदद करने और उसका ‘निकाह’ कराने का आरोप है।  यह महिला एक रक्षाकर्मी की पूर्व पत्नी बताई जा रही है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News