Vastu Tips to Please Maa Laxmi: घर के मुख्य द्वार पर लगी ये वस्तु करती है मां लक्ष्मी को Attract

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 08:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa Lakshmi Vastu Tips: जीवन में खुश रहने के लिए मां लक्ष्मी की कृपा बहुत ही जरुरी और महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर उनकी कृपा न हो तो दुःख-दरिद्रता कभी भी व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती है। वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें आजमाकर व्यक्ति अपनी हर मनोकामना को पूर्ण कर सकता है। कहते हैं जिस घर में सकारात्मक ऊर्जा रहती है, उसी जगह पर मां लक्ष्मी का वास होता है। खासकर मुख्य द्वार एक ऐसी जगह होती है, जहां से माता लक्ष्मी आपके घर के अंदर प्रवेश करती हैं। तो ऐसे में मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु का खास ख्याल रखना चाहिए-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Instrument of sun god सूर्य देव का यंत्र:
सूर्य देव के यंत्र को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी बहुत ही खुश रहती हैं और आपके घर में वास करती हैं।

PunjabKesari

Aromatic plants खुशबूदार पौधे: ज्योतिष के मुताबिक अगर शुक्र देव आपसे प्रसन्न हैं तो आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। शुक्र देव को खुश करने के लिए मुख्य द्वार पर सुगंधित पौधे जरूर लगाएं। इसे किसी भी शुक्रवार के दिन लगा सकते हैं।

PunjabKesari

Bandanwar बंदनवार: किसी भी शुभ कार्य का आरंभ करने से पहले घर में प्रवेश द्वार पर बंदनवार लगाया जाता है। वास्तु के अनुसार इसे लगाने से खुशियों का आगमन होता है। कोई भी बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर सकती ।

PunjabKesari

Swastika स्वास्तिक: स्वास्तिक का चिन्ह बहुत ही शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर इसे बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

Footprints of goddess lakshmi मां लक्ष्मी के चरण चिह्न: घर में मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण चिह्न की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से परिवार में चल रही आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

PunjabKesari

Good Luck शुभ-लाभ: वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ का निशान बनाने से रोग, शोक में कमी आती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

PunjabKesari

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News