Maa Kali Story: जब भगवान शिव ने महाकाली को बनाया अपनी मां...

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 10:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

The story of Maa Kali मां काली के उत्पन्न होने की कथा : जगत जननी मां अंबा ने राक्षसों का संहार करने के लिए मां काली का विकराल रूप धारण किया था। उनके इस रूप के पीछे शास्त्रों में बहुत सारी कथाएं प्रचलित हैं और पुराणों में भी इनका व्याख्यान मिलता है। आइए जानें मां के भयानक और ममतामयी स्वरुप की कथा-

PunjabKesari Maa Kali Story

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

दारुक नामक राक्षस ने ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए कड़ी तपस्या की। उससे प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उसे वरदान दिया की उसकी मृत्यु केवल महिला के हाथों से होगी। अन्य कोई भी उसे मार नहीं पाएगा। वो राक्षस ब्रह्मा जी के वरदान का गलत फायदा उठाने लगा और उसने सारे ब्राह्मणों, संतों और देवताओं का जीना मुश्किल कर दिया। उसने अपनी शक्ति से सारे अनुष्ठान बंद करवा दिए और स्वर्ग पर अपना राज जमा कर बैठ गया। सारे देवता उस से लड़ने गए पर निराश होकर वापिस लौट आए। तब ब्रह्मा जी ने बताया ये राक्षस सिर्फ किसी स्त्री के हाथों ही मारा जाएगा।

PunjabKesari Maa Kali Story

सारे देवता मिलकर भगवान शिव के पास मदद की गुहार लगाने पहुंचे। दारुक राक्षस के आंतक के बारे में बताया। तब इस समस्या के समाधान के लिए भोलेनाथ ने जगत जननी मां पार्वती की तरफ देखा और कहा,'' हे कल्याणी ! जगत के हित के लिए और उस दारुक दैत्य के लिए मैं तुमसे प्रार्थना करता हूं।''

इतना सुनकर माता पार्वती मुस्कुराई और अपना एक अंश भगवान भोलेनाथ में प्रवेश करवा दिया। मां भगवती का वो अंश भगवान शिव के गले से अवतरित हुआ। भोलेनाथ ने तभी अपना तीसरा नेत्र खोला और उनके नेत्र के द्वार से मां ने भयंकर काली का विकराल रूप धारण कर लिया। उनके इस रूप को देखकर देवता व राक्षस वहां से भागने लगे। उनका रूप इतना भयंकर था कि कोई भी उनके सामने टिक न पाया।

PunjabKesari Maa Kali Story

मां काली के सिर्फ हुंकार से ही सारे दैत्यों का नाश हो गया। सारे असुर जलकर भस्म हो गए लेकिन तब भी उनका गुस्सा शांत न हुआ और उनके क्रोध की अग्नि से सारे लोग जलने लगे। देवताओं ने पुन: भोलेनाथ से मदद मांगी। तब महादेव ने मां काली के गुस्से को शांत करने के लिए एक बालक का रूप धारण किया। उनके इस रूप को बटुक भैरव भी कहा जाता है और उस बालक के रूप में भोलेनाथ जोर-जोर से रोने लगे। उनके रोने की आवाज मां काली के कानों में पड़ी। माता ने उस प्यारे से बालक को अपने गले से लगा लिया और तभी माता वापिस से अपने सौम्य रूप में आ गई।  

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News