Lucky Plants for Sawan: सावन में लगाएं ये पौधे, घर में होगा पॉजिटिव एनर्जी का वास

punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 01:51 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lucky Plants for Sawan: भगवान शिव के प्रिय सावन माह का आगमन हो चुका है। इस महीने में महादेव अपने भक्तों की हर मुराद को पूरी करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी सावन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन से व्यक्ति का भाग्य संवर सकता है। वास्तु के अनुसार आज जानेंगे कि सावन माह के दौरान घर में कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इन में से कुछ पौधों को घर की छत पर भी रख सकते हैं। ये पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं।

Plant these plants in Sawan सावन में लगाएं ये पौधे

Tulsi plant तुलसी का पौधा: सावन और कार्तिक महीने में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर के बीचो-बीच लगाना चाहिए। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन इसके नीचे घी का दीपक जलाएं।

PunjabKesari Lucky Plants for Sawan

Banana plant केले का पौधा: केले का पौधा या तो बृहस्पतिवार के दिन या फिर सावन की एकादशी के दिन ही लगाएं। इसको लगाते समय एक बात याद रखनी चाहिए कि केले का पौधा हमेशा घर के पीछे ही हो सामने नहीं।

PunjabKesari lucky plants for sawan

Pomegranate plant अनार का पौधा: अनार के पौधे को कभी भी लगाया जा सकता है लेकिन अगर रात में लगाएं तो ज्यादा उत्तम रहेगा। इसे कभी भी घर के बीचो-बीच नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर का माहौल सही रहता है। कहते हैं जिस घर में अनार का पौधा हो तो उस घर में किसी भी तरह की तंत्र मंत्र की क्रियाओं का असर नहीं पड़ता।

PunjabKesari lucky plants for sawan

Shami plant शमी का पौधा: शमी के पौधे को सावन के किसी भी शनिवार के दिन लगा लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर इसे लगाना शुभ होता है। शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन शमी वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।

PunjabKesari lucky plants for sawan

Peepal plant पीपल का पौधा: वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ को बृहस्पतिवार के दिन लगाना शुभ होता है लेकिन इसे घर में बिल्कुल भी न लगाएं। इसे किसी पार्क या सड़क के किनारे पर लगाया जा सकता है। संतान प्राप्ति के लिए पीपल का पेड़ लगाना शुभ होता है।

PunjabKesari lucky plants for sawan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News