Pradosh Vrat 2026 : अप्रैल के आखिरी भौम प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 03:48 PM (IST)
Bhauma Pradosh Vrat : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत खास महत्व है। प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित है। अप्रैल माह का आखिरी प्रदोष व्रत 28 अप्रैल, 2026 मंगलवार के दिन रखा जाएगा। मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करने से और व्रत रखने से शिव जी की खास कृपा प्राप्त होती है और कर्ज और रोग से भी मुक्ति मिलती है। इस दिन शिव जी की पूजा करने के साथ कुछ उपाय करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि भौम प्रदोष के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करें।
भौम प्रदोष के दिन करें यह उपाय
भौम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर तिल का तेल अर्पित करें और शिव जी के नामों और मंत्रों का जाप करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर होती है और शिव और पार्वती की खास कृपा बनी रहती है।
मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिव जी के साथ हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए दोनों की विशेष पूजा करें और शिव जी को सफेद रंग के फूल और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर एक मुट्ठी साबुत कच्चा चावल अर्पित करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी सारी समस्या दूर होती है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में पॉजिटिविटी आने लगेगी। साथ ही लव लाइफ में चल रही अनबन खत्म होंगी।
भौम प्रदोष के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिव जी की ध्यान करें। इस उपाय को करने से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
